लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धुंध  : पुं० [सं० धूम्र-अंध] १. वह स्थिति जिसमें धुँधलापन हो। २. गरदे और धूल से भरी हुई हवा चलने के कारण वातावरण में छाने वाला अँधेरा। पद—अंधाधुंध। (देखें) ३. हवा में उड़ती हुई धूल ४. आँख का एक रोग जिसमें दृष्टि या देखने की शक्ति कम हो जाती है और आकृतियाँ, चीजें आदि धुँधली दिखाई देने लगती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधक  : पुं०=धुंध।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधका  : पुं० [हिं० धुआँ] दीवार, छत आदि में का वह छेद या मार्ग जिसमें होकर धूआँ कमरे आदि से बाहर निकलता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधकार  : पुं० [हिं० धुंकार] १. गरज। गड़गड़ाहट। धुंकार। २. अंधकार। अँधेरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधकार  : पुं० [हिं० धुंधु+कार] १. अंधकार। अँधेरा। २. धुँधलापन। ३. नगाड़ा बजने का शब्द। ४. आग के धू-धू करके जलने का शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधमार  : पुं०=धुंधुमार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधमाल  : पुं०=धुंधुमार।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधर  : स्त्री० [हिं० धुंध] १. हवा के साथ उड़ने वाली धूल। गरदा। गुबार। २. उक्त प्रकार की धूल के कारण छानेवाला अँधेरा
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधरा  : वि० [स्त्री० धुँधरी]=धुंधला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधराना  : अ०, स०=धुँधलाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधरी  : स्त्री० [हिं० धुँधरी] १. गर्द-गुबार से उत्पन्न अँधेरा। २. धुँधला-पन। ३. आँख का धुंध नामक रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधरी  : स्त्री०=धुँधरी।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधलका  : वि० [हिं० धुँधला]=धुँधला। पुं० वह समय या स्थिति जिसमें धुँआ प्रकाश हो। जैसे—सायंकाल का धुंधलका। पद—धुँधलके का समय=सबेरे या संध्या का समय जिसमें चीजें स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देतीं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधला  : वि० [हिं० धुंध+ला] [स्त्री० धुँधली] १. धुंध से भरा हुआ। २. धूएँ की तरह का, कुछ-कुछ काला। ३. (नेत्र) जिसमें धुंध नामक राग होने के कारण चीजें अस्पष्ट दिखाई पड़ती हों। ४. (दर्पण) जिसकी चमक खराब हो जाने के कारण प्रतिबिंब स्पष्ट रूप से दिखाई न पड़े। ५. लाक्षणिक अर्थ में, (बात) जो अब ठीक-ठाक स्मरण न हो। जैसे—धुँधली स्मृतियाँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधलाई  : स्त्री०=धुँधलापन।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधलाना  : अ० [हिं० धुँधला] धुँधला सा पड़ना या होना। स० धुँधला करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधलापन  : पुं० [हिं० धुँधला+पन] धुँधले या स्पष्ट होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधली  : स्त्री०=धुंध।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधाना  : अ० [हिं० धुंध] धुँधला पड़ना या होना। स० धुँधला करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधार  : वि० १.=धुँधला। २. धूआँधार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधि  : स्त्री०=धुंध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधियारा  : वि०=धुंधला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधु  : पुं० [सं०] एक राक्षस जो मधु नामक राक्षस का पुत्र था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधुआना  : अ० [सं० धूम्र, हिं० धुआँ] इस प्रकार जलना कि खूब धुआँ उठे। धुआँ देते हुए जलना। स० इस प्रकार जलाना कि खूब धुआँ उठे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधुमार  : पुं० [सं० धुंधु√मृ (मरना)+णिच्+अण] १. राजा त्रिशंकु का पुत्र। २. कुवलयाश्व का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधुराना  : अ०, स०=धुँधुआना।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुंधुरित  : वि० [हिं० धुँधुर] १. धुँधला। २. धूमिल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधेरी  : स्त्री०=धुँधरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धुँधेला  : वि० [हिं० धुंध+ऐला (प्रत्य०)] १. दुष्ट। पाजी। २. धोखे-बाज। वि०=धुँधला।a
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai