लोगों की राय

पुस्तक.आर्ग पर ई-पुस्तकें कैसे पढ़ें

आज के समय में पुस्तकें कागजों पर पढ़ने के अतिरिक्त आधुनिक साधनों जैसे कम्प्यूटर, टैबलेट, ई-पुस्तक वाचक और स्मार्ट फोन पर भी पढ़ी जा सकती हैं। इन साधनों पर पुस्तकें पूरे विश्व में कभी भी क्रय करके पढ़ी जा सकती हैं। ई-पुस्तकें दिन-रात किसी भी समय क्रय की जा सकती हैं। सबसे अधिक उपयोगी बात यह है कि एक यंत्र में कई पुस्तकें डाउनलोड की जा सकती है, जिससे आप एक साथ कई पुस्तकों को अपने साथ ले जा सकते हैं, यात्रा, घर अथवा आफिस में कहीं भी पढ़ी जा सकती हैं।

पुस्तक,आर्ग से डाउनलोड की गई पुस्तकें आप विंडोस, आई मैक, आई पैड, आई फोन, एंड्रॉयड टैबलेट, क्रोमबुक अथवा एंड्रॉयड फोन पर पढ़ सकते हैं।

पुस्तक.आर्ग से कोई भी ई-पुस्तक क्रय करने से पहले आप उन पुस्तकों का पूर्वावलोकन कर सकते हैं। पूर्वावलोकन के लिए सभी ई-पुस्तकों के विवरण वाले पृष्ठ पर एक वेब लिंक उपलब्ध है। इस लिंक पर जा कर आप पुस्तक के कुछ पृष्ठ अपने यंत्र पर डाउनलोड करने के बाद इन पृष्ठों का पूर्वावलोकन कर सकते हैं।

ई-पुस्तकों को क्रय करने के लिए उपलब्ध ई-पुस्तकों के लिंक पर क्लिक करें और उनके विवरण वाले पृष्ठ पर जायें। विवरण वाले पृष्ठ पर आपको पुस्तकों के क्रय अथवा किराये पर पढ़ने के लिए लिंक दिखेगा। मनोवांछित लिंक पर क्लिक करने के पश्चात् आप क्रय की जाने वाली सभी पुस्तकों को अपनी कार्ट में जोड़ सकते हैं, तत्पश्चात् क्रय किये जाने वाले पृष्ठ पर अपनी आवश्यक जानकारी अंकित करके उन्हें क्रय कर सकते हैं। क्रय करने की प्रक्रिया में आपको ई-पुस्तक वाचक और क्रय की गई पुस्तकों को पढ़ने का लाइसेंस डाउनलोड करना पड़ेगा। कृपया ध्यान दें कि ई-पुस्तक वाचक आपको केवल एक बार डाउनोड करना होगा। इसी प्रकार एक बार लाइसेंस का डाउनलोड आपको अपने एक प्रकार के यंत्र के लिए एक बार करना होगा। एक लाइसेंस चार प्रकार के यंत्रों पर आपको ई-पुस्तक पढ़ने की अनुमति देता है, अर्थात् एक लाइसेंस से आप चार प्रकार के यंत्र जैसे एक विंडोस कम्प्यूटर, एक आई-मैक कम्प्यूटर, एक आई फोन अथवा एक आई पैड और एक एंड्रॉयड यंत्र पर पढ़ सकते हैं। यदि आपको एक प्रकार के दो यंत्रों पर पढ़ना है तब आपको पुस्तक.आर्ग से संपर्क साध कर अपने लिए विशेष लाइसेंस की माँग करनी होगी। चूँकि ई-पुस्तक वाचक का साफ्टवेयर एक लाइसेंस केवल एक प्रकार के यंत्र पर काम करता है, इसीलिए आपको यह लाइसेंस एक पाठक के लिए विशेष स्थितियों में ही दिया जा सकेगा।

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai