लोगों की राय

कविता संग्रह >> अंतस का संगीत

अंतस का संगीत

अंसार कम्बरी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :113
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9545

Like this Hindi book 8 पाठकों को प्रिय

397 पाठक हैं

मंच पर धूम मचाने के लिए प्रसिद्ध कवि की सहज मन को छू लेने वाली कविताएँ


यानि कि उनका बाण मारना भी कल्याणकारी है, मंगलमय है। अंसार भाई दरअसल भले आदमी हैं, क्योंकि शीलता और सरलता उनके स्वभाव में है। मेरे विचार में जो भला आदमी नहीं है वह अच्छा कवि हो ही नहीं सकता। हालांकि मेरी इस बात को कुछ ऐसे लोग भी अपने ऊपर लागू मानेंगे, जिन्होंने कविता को मनोरंजन की वस्तु मान कर विकृत किया है। लेकिन सत्य यह है कि अच्छी कविता किसी बहुरूपिए का स्वांग नहीं होती। वह क्षणिक वाह-वाही लूटने वाली फूहड़ अभिव्यक्ति भी नहीं होती। वह तो कवि की सात्विक साधना की परिणति है, जो ईश्वर प्रदत्त मौलिक प्रतिभा का प्रकटीकरण है। कवि के हृदय का ऐसा सहज उद्‌गार है जो कवि की क़लम से काग़ज पर उतर कर सीधे-सीधे पाठक या श्रोता के हृदय को प्रभावित करता है। ऐसी कविता को ही दुर्लभ कहा गया है।
'नरत्व दुर्लभं लोके, विद्या तंत्रा सुदुर्लभा।
कवित्व दुर्लभं तंत्रा, भक्तिस्तत्रा दुर्लभा।'

भाव-व्यंजना और प्रभावोत्पादकता की ऐसी शक्ति से युक्त दुर्लभ काव्य के रचनाकार हैं अंसार क़म्बरी। उनका दोहा-गीत संकलन 'अंतस का संगीत' प्रकाशित होने जा रहा है। यह उनकी सरलता और स्नेह-भाव ही है कि तमाम विद्वानों और साहित्य मनीषियों से भरे-पूरे कानपुर महानगर में उन्होंने मुझ जैसे अल्पज्ञ को कुछ लिखने को कहा है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai