लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ऋण  : पुं० [सं०√ऋ (गमन)+क्त] [वि० ऋणी] १. वह धन जो किसी से कुछ समय के लिए उधार-स्वरूप लिया गया हो। ब्याज पर लिया हुआ धन आदि। कर्ज। (डेट)। मुहावरा-ऋण उतरना=ऋण या कर्ज पूरा चुकता हो जाना। ऋण चढ़ना =ऋणी या देनदार बनना। सिर पर कर्ज हो जाना। ऋण पटना=ऋण उतरना। २. वह कार्य या कृत्य जो किसी उपकार या लाभ के बदले में किसी के प्रति आवश्यक या कर्त्तव्य रूप से किया जाने को हो। वह जिसका दाय या दायित्व किसी पर हो। जैसे—देव-ऋण, पितृ-ऋण आदि। ३. साधारण बोल-चाल में, किसी का किया हुआ उपकार या एहसान। ४. गणित में, घटाने या बाकी निकालने का चिन्ह (-) । धन का विपर्याय। वि० खाते, गणित आदि में जो ऋण के पक्ष का हो। विशेष दे० ‘नहिक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋण-कर्ता (र्तृ)  : वि० [ष० त०] ऋण लेनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋण-ग्रस्त  : वि० [तृ० त०] जिस पर ऋण या कर्ज हो। ऋण के भार से दबा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋण-त्रय  : पुं० [ष० त०] देव-ऋण, ऋषि-ऋण और पितृऋण इन तीनों ऋणों का वर्ग या समूह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋण-दाता (तृ)  : वि० [ष० त०] ऋण देनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋण-दान  : पुं० [ष० त०] लिया हुआ ऋण चुकाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋण-दास  : पुं० [मध्य० स०] ऐसा दास जो उस व्यक्ति की दासता करता हो जिसने उसका सारा ऋण चुका कर उसे खरीदा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋण-पक्ष  : पुं० [ष० त०] गणित, बही-खाते, लेखे आदि में वह पक्ष, विभाग या स्तंभ जिसमें किसी को दी हुई वस्तु, उसका मूल्य, तिथि विवरण आदि लिखा जाता है। (क्रेडिट साइट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋण-पत्र  : पुं० [ष० त०] वह पत्र जिस पर ऋण देने और लेने की शर्ते लिखी हों। (डिबेंचर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋण-मुक्त  : वि० [पं० त०] [भाव० ऋण-मुक्ति, ऋण-मोक्ष] जिसने ऋण चुका दिया हो। उऋण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋण-मोक्षित  : पुं० [पं० त०] =ऋण-दास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋण-लेख्य  : पुं० [ष० त०] ऋण-पत्र। तमस्सुक। दस्ताबेज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋण-शुद्धि  : स्त्री० [ष० त०] =ऋण-शोधन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋण-शोधन  : पुं० [ष० त०] लिया हुआ ऋण चुकाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋण-स्थगन  : पुं० [ष० त०] विधिक क्षेत्र में, उच्च न्यायालय या राज्य की वह आज्ञा जिसके अनुसार बैकों को यह अधिकार दिया जाता है कि वे लोगों का देन चुकाना कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। (मॉरेटोरियम)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋणग्रस्तता  : स्त्री० [सं० ऋणग्रस्त+तल्-टाप्] ऋण-ग्रस्त होने की अवस्था या भाव। (इन्डेटेडनेस)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋणदायी (यिन्)  : वि० [सं० ऋण√दा (देना)+णिनि-युक्] ऋणदाता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋणांतक  : पु० [सं० ऋण-अतंक, ष० त०] मंगल ग्रह, जो ऋण चुकाने में सहायक माना गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋणात्मक  : वि० [सं० ऋण-आत्मन्० ब० स०] =नहिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋणादान  : पुं० [सं० ऋण-आदान, ष० त०] दिया हुआ ऋण वापस मिलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋणार्ण  : पुं० [सं० ऋण-ऋण, मध्य० स०, वृद्धि] एक ऋण से मुक्त होने के लिए लिया जानेवाला दूसरा ऋण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋणिक  : पुं० [सं० ऋण+ष्ठन्-इक] ऋणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋणिया  : वि०=ऋणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋणी (णिन्)  : वि० [सं० ऋण+इनि] १. जिसने किसी से ऋण लिया हो। कर्जदार। देनदार। अधमर्ण। २. जिस पर किसी का उपकार या एहसान हो। अनुगृहीत। उपकृत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai