लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ऋतु  : पुं० [सं०√ऋ+तु] १. प्राचीन भारत में, वैदिक कृत्य करने के लिए उपयुक्त और शुभ समय। २. गरमी, सरदी, वर्षा आदि के विचार से किसी देश या भूभाग की समय-समय पर बदलती रहनेवाली वातावरणिक स्थिति और उस स्थिति के अनुसार होनेवाला काल-विभाग। विशेष—प्राचीन भारत में, पहले तीन और फिर आगे चलकर पाँच, छः, बारह और चौबीस तक ऋतुएँ मानी जाती थीं। फिर बाद में दो-दो महीनों की छः ऋतुएँ स्थिर हुई थीं जो अब तक कुछ क्षेत्रों में मानी जाती है। यथा-वसंत, ग्रीष्म, बरसात और जाड़ा यही तीन ऋतुएं मानी जाती है। ३. किसी पेड़ या पौधे के फलने-फूलने के विचार से उसका उपयुक्त और निश्चित समय। जैसे—अब तो आम की ऋतु जाने को है। ४. रजोदर्शन के उपरांत का वह समय जिसमें स्त्रियाँ गर्भधारण के योग्य होती हैं। ५. स्त्रियों के मासिक धर्म या रजः स्राव के चार दिन। पद-ऋतुमती (देखें)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋतु-कर  : पुं० [ष० त०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋतु-काल  : पुं० [ष० त०] स्त्रियों में, रजोदर्शन के उपरांत १६ दिनों का वह समय जिसमें वे गर्भधारण के योग्य मानी गई हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋतु-गमन  : पुं० [स० त०] [वि० ऋतुगामी] ऋतुगामी स्त्री के साथ किया जानेवाला संभोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋतु-चर्या  : स्त्री० [ष० त०] भिन्न-भिन्न वस्तुओं में उनके अनुसार और उपयुक्त आहार-विहार की व्यवस्था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋतु-दान  : पुं० [स० त०] १. ऋतु-काल बीतने पर संतान की इच्छा से किया जानेवाला संभोग। २. गर्भाधान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋतु-नाथ  : पुं० [ष० त०] वसंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋतु-पति  : पुं० [ष० त०] वसंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋतु-प्राप्त  : वि० [ब० त०] १. (स्त्री) जिसे रजो दर्शन हो चुका हो। २. (वृक्ष) जो फल देने के योग्य हो गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋतु-प्राप्ति  : स्त्री० [ष० त०] स्त्री का रजोदर्शन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋतु-फल  : पुं० [ष० त०] विशिष्ट ऋतु में होनेवाले फल। जैसे—आम और खरबूजे जेठ-असाढ़ के ऋतु-फल हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋतु-भाग  : पुं० [कर्म० स०] किसी पदार्थ का छठा भाग या हिस्सा (ऋतुओं के छः विभागों के आधार पर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋतु-मुख  : पुं० [ष० त०] किसी ऋतु के आरंभ होने का पहला दिन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋतु-राज  : पुं० [ष० त०] ऋतुओं में सब से अधिक आनंददायक ऋतु। बसंत-ऋतु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋतु-विज्ञान  : पुं० [ष० त०] वह विज्ञान, जिसमें वायुमंडल में होनेवाले परिवर्तनों के आधार पर आँधी, वर्षा आदि के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋतु-विपर्यय  : पुं० [ष० त०] एक ऋतु में उसके अनुकूल बातें न होकर अन्य ऋतु की बातें या लक्षण दिखाई देना। जैसे—गरमी के दिनों में सरदी या सरदी के दिनों में गरमी पड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋतु-वेला  : स्त्री० [ष० त०] रजोदर्शन अथवा उसके बाद १६ दिनों तक गर्भाधान के लिए उपयुक्त समय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋतु-समय  : पुं० [ष० त०] =ऋतु-वेला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋतु-स्नाता  : वि० [स० त०] (स्त्री) जो रजोदर्शन के चौथे दिन स्नान करके शुद्ध हुई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋतु-स्नान  : पुं० [स० त०] ऋतुमती स्त्रियों में, रज-स्राव की समाप्ति पर अर्थात् चौथे दिन किया जानेवाला स्नान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋतुमती  : स्त्री० [सं० ऋतु+मतुप्-ङीष्] १. स्त्री, जिसे मासिक धर्म हुआ हो। रजस्वला। २. वह स्त्री जिसके रजोदर्शन के उपरांत १६ दिन न बीतें हों और फलतः गर्भ-धारण के योग्य हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऋतुवती  : स्त्री०=ऋतुमती।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai