लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खुरचन  : स्त्री० [हिं० खुरचना] १. खुरचने की क्रिया या भाव। २. कड़ाही, तसले आदि में से पकी या बनी हुई वस्तु निकाल लेने के बाद उसमें बचा तथा चिपका हुआ उस वस्तु का वह अंश जो खुरचकर निकाला जाता है। ३. एक विशेष प्रकार से बनाई हुई रबड़ी जो कहाड़ी में से खुरजकर निकाली जाती है। ४. किसी वस्तु का बचा खुचा या अन्तिम अंश जैसे–स्त्रियाँ अपनी अन्तिम संतान को पेट की खुरचन कहती हैं। ५. वह उपकरण जिससे कहाड़ी, तसले आदि में से कोई चीज खुरचकर निकाली जाती है। खुरचनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खुरचना  : स० [सं० क्षुरण] १. कहाड़ी, तसले आदि में चिपका तथा लगा हुआ किसी वस्तु का अंश किसी उपकरण अथवा चम्मच आदि से रगड़कर निकालना। २. किसी नुकीली वस्तु को किसी दूसरी वस्तु पर इस प्रकार रगड़ना कि वह दूसरी वस्तु कुछ छिल जाए। जैसे– नाखून से मांस खुरचना, कील से लकड़ी खुरचना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खुरचनी  : स्त्री० [हिं० खुरचना] कोई चीज खुरचने का उपकरण या औजार। जैसे–कसेरों या चमारों की खुरचनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai