लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गाज  : स्त्री० [सं० गर्ज, प्रा० गज्ज] १. गूँजने की क्रिया भाव या शब्द। गर्जन। पद-गाजा बाजा-कई तरह के बाजे। २. बिजली। वज्र। मुहावरा–गाज पड़ना=बिजली गिरना या वज्रपात होना। (किसी वस्तु पर) गाज पड़ना-पूरी तरह से नष्ट या बरबाद होना। गाज मारना-गाज पड़ना। पुं० [अनु० गजगज] पानी आदि का फेन। झाग। स्त्री, [?] काँच की चूड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाजना  : अ० [सं० गर्जन,पा० गज्जन] १. गर्जन करना। गरजना। २. शोर मचाना। उदाहरण–जूँ अंबर पर इंदर गाजा।–ग्राम्य गीत। ३. खूब प्रसन्न होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाजर  : स्त्री० [सं० गृंजन] मूली की जाति का एक प्रसिद्ध मीठा लंबोतरा कंद जिसका अचार, तरकारी मुरब्बा आदि बनाये जाते हैं। मुहावरा–(किसी को) गाजर मूली समझना= (क) अशक्त या असमर्थ समझना। (ख) तुच्छ या हेय समझना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाजा  : पुं० [फा० गाजः] एक प्रकार का चूर्ण या लेप जो स्त्रियाँ सौंदर्य बढ़ाने के लिए मुँह पर मलती है। पुं० गाँजा। उदाहरण–गाजा पिये गुरु ज्ञान मिटे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाजाधर  : पुं०=गदाधर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाज़ी  : पुं० [अ०] १. मुसलमानों में वह वीर या योद्धा जो धर्म के लिए विधर्मियों से युद्ध करता हो। २. उक्त प्रकार के युद्ध में प्राण देनेवाला व्यक्ति। ३. बहुत बड़ा बहादुर या वीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाजीमर्द  : पुं० [अ०+फा०] १. बहुत बड़ा योद्धा या वीर। २. घोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाजीमियाँ  : पुं० [अ०] महमूद गजनवी का भानजा सालार मसऊद जो बहराइच में श्रावस्ती के जैन राजा सुहृदेव के हाथों मारा गया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai