लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

छाँट  : स्त्री० [हिं० छाँटना] १. छाँटने की क्रिया या भाव। २. छाँटकर अलग की हुई निकम्मी वस्तु या रद्दी अंश। ३. दे० छँटनी। स्त्री० [सं० छर्दि] कै। वमन।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छाँट-छिड़का  : पुं० [हिं० छीटा+छिड़कना] बूँदा-बाँदी। हलकी वर्षा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छाँटना  : स्त्री०=छाँट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छाँटना  : स० [सं० छर्द, प्रा० छद्द, २. सं० शत्>शातः>छाट, उसं० श्वठ, दे० प्रा० छाण्ट, बं, छाटा, ओ० छाटिबा, पं० छाटणा, गु० छाटवूँ, मराठी छाट (णे)] १. आगे की ओर निकला या बढ़ा हुआ (फलतः अनावश्यक और फालतू अंश) काटकर अलग करना। जैसे–पेड़ की शाखाएँ या सिर के बाल छाँटना। २. कूट-फटक कर अनाज की भूसी अलग करना। ३. गंदी या दूषित वस्तु किसी चीज से निकालना। साफ करना। जैसे–मैल छाँटना। ४. कै करना। वमन करना। ५. किसी वस्तु को कतरकर विशेष आकार या रूप देना। जैसे–मलमल के टुकड़े में से कुर्ता छांटना। ६. कुल सामग्री में से उपयुक्त वस्तुएँ चुनकर अपने काम के लिए अलग कर लेना। जैसे–पुस्तकें छाँटना। ७. लेख आदि में का वांछनीय अंश ले लेना और अवांछनीय अंश काट या छोड़ देना। पद–काटना-छाँटना। (दे०) ८. अनावश्यक रूप से अपनी योग्यता दिखाना। जानकारी बघारना। जैसे–अंग्रेजी छाँटना, कानून छाँटना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छाँटा  : पुं० [हिं० छाँटना] १. छाँटने की क्रिया या भाव। २. किसी को छल से किसी मंडली, सभा अथवा उसकी सदस्यता से अलग करना। क्रि० प्र०-देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai