लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जाँग  : पुं० [देश०] घोड़ों की एक जाति। स्त्री०=जाँघ।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाँगड़ा  : पुं० [देश०] प्राचीन काल में राजाओं का यश गानेवाला। भाट या बंदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाँगर  : पुं० [हि० जान या जाँघ] १. देह। शरीर। क्रि० प्र०–=चलना। २. शरीर का बल विशेषतः कोई काम करते समय उसमें लगनेवाला बल। पौरुष। पद–जाँगरचोर-(दे०)। पुं० [देश०] ऐसा डंठल जिसमें से अन्न झाड़ या निकाल लिया गया हो। उदाहरण–तुलसी त्रिलोक की समृद्धि सौज संपदा अकेलि चाकि राखी रासि जांगर जहान भो।–तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जांगरचोर  : पुं० [हिं० जाँगर+चोर] वह व्यक्ति जो आलस्य आदि के कारण जान-बूझकर अपनी पूरी शक्ति किसी काम में न लगाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाँगरा  : पुं०=जाँगड़ा (भाट)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जांगल  : पुं० [सं० जंगल+अण्] १. ऐसा ऊसर तथा निर्जन प्रदेश जिसमें वर्षा कम होने तथा गरमी अधिक पड़ने के कारण वनस्पतियाँ वृक्ष आदि बहुत थोड़े हों। २. उक्त प्रदेश में रहने तथा होनेवाला जीव या वस्तु। जैसे–जल, लकड़ी, हिरन आदि। ३. हिरन आदि पशुओं का मांस। ४. तीतर। वि० १. जंगल संबंधी। २. जंगली या वन्य अर्थात् जो पालतू न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जांगलि  : पुं० [सं० जंगल+इञ्] जांगलिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जांगलिक  : वि० [सं० जंगल+ठक्-इक] १. जंगल संबंधी। २. जंगली। पुं० [जंगली+ठन्-इक] १. साँप पकड़ने वाला व्यक्ति। २. साँप के काट खाने पर चढ़नेवाले विष उतारने या दूर करनेवाला। गारुड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जांगली  : स्त्री० [सं० जांगल+ङीष्] केवाँच। कौंछ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाँगलू  : स्त्री० [सं० जांगल] १. जंगल संबंधी। २. जंगली। ३. अशिष्ट और असभ्य। उजडु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाँगी  : पुं० [?] नगाड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जांगुल  : पुं० [सं० जंगल+अण्] १. तोरी नामक पौधा और उसकी फली। २. विष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जांगुलि(क)  : वि० पुं० [सं० जंगल+इञ्]=जांगलिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जांगुली  : स्त्री० [सं० जांगल+ङीप्] वह विद्या या मंत्र-शक्ति जिसके द्वारा विष का प्रभाव को दूर किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai