लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
झिल्ल :
|
पुं० [सं०] छोटे-छोटे पत्तोवाला एक पौधा जिसमें लाल रंग के फूल लगते हैं। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
झिल्लड़ :
|
वि० [हिं० झिल्ला] (वह कपड़ा) जिसकी बुनावट दूर दूर पर हो। पतला और झँझरा। झीना। गफ का विपर्याय। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
झिल्लन :
|
स्त्री० [देश०] दरी बुनने के करघे की वह लकड़ी जिसमें बय का बाँस लगा रहता है। गुरिया। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
झिल्ला :
|
वि० [अनु०] [स्त्री० झिल्ली] १. पतला। बारीक। महीन। २. दे० ‘झिल्लड़’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
झिल्लि :
|
स्त्री० [सं० झिर√लिश् (गमनादि)+डि] १. एक प्रकार का बाजा। २. झींगुर। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
झिल्लिका :
|
स्त्री० [सं० झिल्लि+कन्-टाप्] १. झींगुर। २. झिल्ली। ३. झींगुर की झनकार। ४. सूर्य का प्रकाश। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
झिल्ली :
|
स्त्री० [सं० झिल्लि+ङीष्] झींगुर। स्त्री० [?] १. किसी चीज के ऊपर या चारों ओर प्राकृतिक रूप से लगा या लिपटा हुआ बहुत ही पतला और पारदर्शक आवरण। जैसे–गर्भस्थ शिशु के चारों ओर लिपटी हुई झिल्ली, आँख त्वचा अथवा फेफड़े के ऊपर की झिल्ली। २. फलों आदि के ऊपर का उक्त प्रकार का बहुत पतला छिलका। जैसे–अंगूर या जामुन पर की झिल्ली। ३. आँख का जाला नामक रोग। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
झिल्लीक :
|
पुं० [सं० झिल्ली+कन्] झींगुर। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
झिल्लीका :
|
स्त्री० [सं० झिल्लीक+टाप्] झींगुर। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
झिल्लीदार :
|
वि० [हिं० झिल्ली+फा० दार] जिसमें या जिसके ऊपर झिल्ली हो। झिल्ली से युक्त। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai