लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ठीक  : वि० [हिं० ठिकाना] १. जो अपने ठिकाने अर्थात् उचित या उपयुक्त स्थान पर हो। जो मुनासिब जगह पर हो। जैसे–यह तस्वीर यहीं ठीक रहेगी। २. जो अपने स्थान पर अच्छी या पूरी तरह से आता, बैठता या लगता हो। जैसे–यह कुरता तुम्हें ठीक होगा। ३. जो क्रम, परम्परा, व्यवस्था आदि के विचार से वैसा ही हो जैसा होना चाहिए। जैसे–अलमारी में सब चीजें फिर से ठीक करके रखो। ४. जो नियम, नीति, प्रकृति, न्याय आदि की दृष्टि से उचित, उपयुक्त या संगत हो। जैसा होता हो या होना चाहिए, बिलकुल वैसा। जैसे–ठीक रास्ता, ठीक व्यवहार। ५. जो तर्क, वास्तविकता आदि के विचार से यथातथ्य या यथार्थ हो। जो मिथ्या न हो। जैसे–आखिर आप की ही बात ठीक निकली। ६. जो बहुत कुछ या हर तरह से अनुकूल अथवा सुभीते का हो। जैसे–ठहरने की लिए यही जगह ठीक होगी। ७. जिसमें किसी प्रकार की अशुद्धि, चूक या भूल न हो। जैसे–(क) इन प्रश्नों के हमें ठीक उत्तर नहीं मिलने चाहिएँ। (ख) यह हिसाब गलत है, इसे ठीक करो। ८. जिसमें कोई कोर, कसर खराबी दोष या विकार न हो। जैसे–(क) आज तरकारी ठीक बनी है। (ख) मशीन ठीक है। ९. जो अच्छी, प्रसम या स्वस्थ दशा में हो। जैसे–आज-कल उनकी तबीयत बिलकुल ठीक है। १॰. जो हर समय से वैसा ही हो, जैसा होता है या होना चाहिए। जैसे–यह घी (या तेल) ठीक नहीं है। ११. जो कुछ भी आगे-पीछे इधर-उधर अथवा घट-बढ़कर न हो। जैसे–(क) गाड़ी ठीक चार बजे जाती है। (ख) यह कपड़ा ठीक वैसा ही है जैसा तुम चाहते थे। १२. नियत, निश्चित या स्थिर किया हुआ। ठहराया या पक्का किया हुआ। जैसे–(क) वे लड़की का ब्याह ठीक करने गये हैं। १३. (व्यक्ति) जो हर तरह से नीतिमान, न्यायज्ञ, प्रामाणिक, विश्वसनीय या सदगुणी हो। जैसे–हमें यह आदमी ठीक नहीं मालूम होता। १४. (व्यक्ति) जिसका आचरण या व्यवहार वैसा ही हो, जैसा होना चाहिए। जो कोई अनुचित, निंदनीय या प्रतिकूल काम न करता हो। जैसे–इधर अनेक प्रकार के कष्ट भोगकर वह बिलकुल ठीक हो गया है। पुं० ठीक अर्थात् निश्चित या स्थिर होने की अवस्था या भाव। जैसे–उनके आने का कोई ठीक नहीं है। क्रि० वि० १. उचित प्रकार या रीति से। जैसे–घड़ी ठीक चल रही है। २. अवधि, सीमा आदि के विचार से नियत समय पर। जैसे–ठीक साल भर बाद वह वापस आया। ३. ठहरे हुए या नियत होने की अवस्था या भाव। ठहराव। जैसे–पहले रहने का तो ठीक हो जाय, तब और बातें होती रहेंगी। ४. अंकों, संख्याओं आदि का जोड़। योग। मीजान। जैसे–इन रकमों का ठीक लगाओ। क्रि० प्र०–देना।–निकालना।–लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ठीक-ठीक  : वि० [हिं० ठीक+अनु० ठाक] जो बिलकुल ठीक अवस्था में हो। पुं० १. ठीक होने की अवस्था या भाव। जैसे–गाँव पर सब ठीक-ठाक है। २. निश्चय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ठीकरा  : पुं०=ठीकरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ठीकरा  : पुं० [हिं० टुकड़ा] [स्त्री० अल्पा० ठीकरी] १. मिट्टी के टूटे-फूटे बरतन का कोई बड़ा टुकड़ा। मुहावरा–(किसी के सिर) ठीकरा फूटना=व्यर्थ किसी बात के लिए कलंक लगना। ठीकरा समझना=तुच्छ, निरर्थक या व्यर्थ समझना। २. प्राचीन काल के मिट्टी के बरतन का वह टुकड़ा जो कहीं से खुदाई में निकलता है और जो इतिहास तथा पुरातत्व की दृष्टि से महत्व का होता है (पाँट-शर्ड) ३. भीख मांगने का मिट्टी का बरतन। भिक्षापात्र। ४. तुच्च वस्तु। ५. रुपया। (साधु)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ठीकरी  : स्त्री० [हिं० ठीकरा का अल्पा० स्त्री०] १. छोटा ठीकरा। २. तुच्छ या निकम्मी वस्तु। ३. चिलम के ऊपर रखा जानेवाला मिट्टी का तवा। ४. स्त्रियों की योनि का उभरा हुआ तल। उपस्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ठीका  : पुं० [हिं० ठीक] १. आपस में ठीक करके तै की हुई बात जिसमें कोई काम करने-कराने और उसका पारिश्रमिक (वेतन से भिन्न) लेन-देन का निश्चय हुआ हो। जैसे–पुल या मकान बनाने का ठीका। (काँन्ट्रक्ट) २. कुछ काल के लिए कोई सम्पत्ति या किसी व्यापार का अधिकार इस शर्त पर किसी को देना या किसी से लेना कि उसकी आय, देख-रेख आदि की व्यवस्था ठीक तरह से होती रहेगी। जैसे–अफीम, गाँजे या शराब का ठीका। ३. अफीम, गाँजे, शराब आदि की दूकान जो प्रायः ठीके पर ली जाती है। ४. उत्तरदायित्व। जिम्मेदारी। जैसे–हमने तुम्हें नौकरी दिलाने का ठीका नहीं लिया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ठीका-पत्र  : पुं० [हिं० ठीका+सं० पत्र] वह पत्र या लेख्य जिसमें किसी के ठीके के संबंध की ऐसी बातें या शर्ते लिखी हों जिनका पालन दोनों पक्षों के लिए आवश्यक हो। संविदा पत्र। (कांस्ट्रैक्ट डीड)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ठीका-भेंट  : स्त्री० [हिं० ठीक+सं० भेंट] वह धन जो ठीका लेनेवाला उस व्यक्ति को भेंट स्वरूप देता है जिससे वह कोई ठीका लेता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ठीकुरी  : स्त्री=ठीकरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ठीकेदार  : पुं० [हिं० ठीका+फा० दार] वह व्यक्ति जो ठीके पर दूसरों के काम करता या करवाता हो। ठीका लेनेवाला व्यक्ति। (कन्ट्रैक्टर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai