लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
ढील :
|
स्त्री० [हिं० ढीला] १. ढीले होने की अवस्था, गुण या भाव। तनाव का भाव। २. नियंत्रण, रुकावट आदि में किसी के साथ की जानेवाली ढिलाई शिथिलता। क्रि० प्र०–देना। ३. विलंब। देर। वि०=ढीला। स्त्री० [देश०] सिर के बालों में पड़नेवाला एक प्रसिद्ध छोटा कीड़ा। जूँ। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
ढीलना :
|
स० [हिं० ढीला] १. किसी कसी हुई चीज को ढीला करना या छोड़ना। ऐसा काम करना जिससे कसाव या तनाव दूर होता हो। २. पकड़ी हुई रस्सी आदि इस प्रकार ढीली छोड़ना जिसमें वह बराबर आगे की ओर बढ़ती जाय। जैसे–पतंग की डोर ढीलना। ३. नियंत्रण, रुकावट आदि में शिथिलता करना। ४. बंधन मुक्त करना। छोड़ देना। ५. देर या विलंब करना। ६. किसी गाढ़े द्रव में पानी मिलाकर पतला करना। ७. किसी को किसी ओर ले जाना। (क्व०) जैसे–पूरब की तरफ बैल ढीलना। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
ढीला :
|
वि० [सं० शिथिल, प्रा० सिढिल, ढिला] [स्त्री० ढीली, भाव० ढिलाई] १. बन्धन जिसमें आवश्यक या उचित कसाव न आने पाया हो। जैसे–ढीली गाँठ, ढीली मुट्ठी। २. पदार्थ जो कसकर बाँधा न गया हो। जैसे–ढीली धोती, ढीली पगड़ी। ३. जिसमें उचित कसाव-खिंचाव या तनाव का अभाव हो। जैसे–ढीली चारपाई, ढीली रस्सीस, ढीली लगाम। मुहावरा–(किसी को) ढीला छोडऩा=आवश्यक अथवा उचित अंकुश नियंत्रण या दबाव न रखना। बहुत-कुछ स्वतंत्रता देखना। जैसे–तुमने लड़के को ढीला छोड़ रखा है, इसी लिए वह बिगड़ता जा रहा है। ४. जो अपने स्थान पर अच्छी तरह या ठीक जमा या बैठा न हो। जैसे–ढीला ढक्कन, ढीला पेंच। ५. जो नाप आदि के विचार से आवश्यकता से अधिक गहरा, चौड़ा या लंबा हो। जैसे–ढीला कुरता, ढीला जूता। ६. जिसमें उतना गाढ़ापन या घनता न हो जितनी होनी चाहिए। जैसे–ढीली चाशनी, ढीली दाल या तरकारी। ७. मंद। मद्धिम। पद–ढीली आँख=धीमी परन्तु मधुर चितवन या दृष्टि। ८. आलसी। मठ्ठर। सुस्त। जैसे–ढीला नौकर। ९. जो अपने कर्तव्य-पालन, प्रयत्न, विचार, संकल्प आदि में यथेष्ठ दृढ़ न रहता हो। जैसे–ढीला अफसर, ढीला मालिक। १॰. जिसका आवेश, क्रोध या और कोई मनोविकार मन्द पड़ गया हो या पड़ने लगा हो। जैसे–बात-चीत या व्यवहार में किसी के साथ ढीला पड़ना। क्रि० प्र०–पड़ना। ११. जिसमें काम का वेग या स्त्री-प्रसंग की शक्ति उचित या स्वाभाविक से बहुत कम हो। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
ढीलापन :
|
पुं० [हिं० ढीला+पन (प्रत्यय)] ढीले होने की अवस्था या भाव। ढिलाई। शिथिलता। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai