लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तख्त  : पुं० [फा०] १. राजसिंहासन। मुहावरा–तख्त उलटना=एकराजा या शासक को गद्दी से बटाकर उसके स्थान पर दूसरे को बैठना। २. तख्तों की बनी हुई बड़ी चौकी। पद–तख्त की रात-वधू की सुहाग-रात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तख्त ताऊस  : पुं० [फा+अ०] एक प्रसिद्ध बहूमूल्य और जड़ाऊ सिंहासन जो भारत के मुगल सम्राट शाहजहाँ ने बनवाया था और जिसे सन् १७३९ में नादिरशाह लूट ले गया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तख्त-नशीन  : वि० [फा०] जो राजसिंहासन पर बैठा हो। सिंहासनारूढ़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तख्त-नशीनी  : स्त्री० [फा०] राजा का पहले-पहल अधिकार पाकर राज-सिंहासन पर बैठना। राज्यारोहण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तख्तगाह  : स्त्री० [फा०] राजधानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तख्तपोश  : पुं० [फा०] १. तख्त या चौकी पर बिछाने की चादर। २. काठ की बड़ी चौकी। तख्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तख्तंबंदी  : स्त्री० [फा+अ०] १. तख्तों की बनी हुई दीवार जो प्रायः कमरों में आड़, विभाग आदि के लिए खड़ी की जाती है। २. उक्त प्रकार की दीवार खड़ी करने की क्रिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तख्तरवाँ  : पुं० [फा०] १. वह तख्त जिस पर बादशाह सवार होकर निकला करते थे। हवादार। २. वह बड़ी चौकी जिस पर जुलूस बरात आदि के चलने के समय नाच-गाना होता चलता था। ३. उड़न-खटोला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तख्ता  : पुं० [फा० तख्तः] १. लकड़ी का आयताकार या चौकोर बड़ा तथा समतल टुकड़ा। मुहावरा–तख्ता हो जाना=अकड़, ऐंठ या सूखकर काठ के समान कड़ा, जड़ या निश्चेष्ट हो जाना। २. लकड़ी का उक्त आकार का वह टुकड़ा जिस पर कुछ लिखा जाता है अथवा सूचनाएँ आदि चिपकाई जाती है। ३. बैठने, सोने आदि के लिए बनी हुई काठ की बड़ी चौकी। तख्त। मुहावरा–किसी का तख्ता उलटना=(क) बना बनाया हुआ काम बिगाड़ना। (ख) किसी प्रकार का प्रबन्ध या व्यवस्था नष्ट-भ्रष्ट करना। ४. शव ले जाने की अरथी। टिकटी। ५. खेतों में, बगीचों आदि में की क्यारी। ६. कागज का बड़ा और लंबा-चौडा टुकड़ा। ताव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तख्ता-गरदन  : पुं० [फा०] वह घोड़ा जिसकी गरदन बहुत मोटी हो, और इसी लिए लगाम खींचने पर भी जल्दी मुड़ती न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तख्ता-पुल  : पुं० [फा० तख्ता+पुल] लकड़ी का वह पुल जो काठ की पटरियाँ जड़कर या बिछाकर बनाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तख्ती  : स्त्री० [फा० तख्तः] १. छोटा। तख्ता। पटरी। २. काठ की वह छोटी पटरी जिसपर बच्चे अक्षर लिखने का अभ्यास करते हैं। पटिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai