लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तरल  : वि० [सं०√तृ+कलच्] [भाव० तरलता] १. तेल, पानी आदि की तरह पतला और बहनेवाला। द्रव। २. हिलता-डोलता हुआ। चलायमान। ३. अस्थिर। चंचल। ४. जल्दी नष्ट हो जानेवाला। ५. चमकीला। कांतिवान्। ६. खोखला पोला। ७. अबाध रूप से बराबर चलता रहनेवाला। उदाहरण–-स्मित बन जाती है तरल हँसी।–प्रसाद। पुं० १. गले में पहनने का हार। २. हार के बीच में लगा हुआ लटकन। लोलक। ३. हीरा। ४. लोहा। ५. तल। पेंदा। ६. महाभारत के अनुसार एक प्राचीन देश। ७. उक्त देश के निवासी। ८. घोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरल-नयन  : पुं० [ब० स०] एक तरह का वर्ण-वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में चार नगण होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरल-भाव  : पुं० [ष० त०] १. तरलता। द्रवता। २. चंचलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरलता  : स्त्री० [सं० तरल+टाप्] १. तरल होने की अवस्था या भाव। द्रवता। २. चंचलता। चपलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरला  : स्त्री० [सं० तरल+टाप्] १. जौ का माँड़। यवागू। २. मदिरा। शराब। ३. शहद की मक्खी। मधु-मक्खी। ४. छाजन के नीचे लगे हुए बाँस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरलाई  : स्त्री०=तरलता।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरलायित  : वि० [सं० तरल+क्यङ+क्त] लहर की तरह काँपता या हिलता हुआ। स्त्री० बड़ी तरंग। हिलोर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरलित  : भू० कृ० [सं० तरल+णिच्+क्त] १. तरल किया या बनाया हुआ। द्रव रूप में लाया हुआ। २. उदारता, दया प्रेम आदि से युक्त। जिसका चित्त कोमल हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai