लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तरा  : पुं० १.=तला। २.=तलवा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तराइन  : स्त्री० [सं० तारक] तारों का समूह। तारावली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तराई  : स्त्री० [सं० तर-नीचे] १. पहाड़ के नीचे का समतल मैदानी भू-भाग। २. दे० घाटी। ३. मूँज के वे मुट्ठे जो छाजन में खपरैल के नीचे लगाये जाते हैं। स्त्री० [हि० तारा+ई] तारों का समूह। तारागण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तराजू  : पुं० [फा०] वस्तुएँ तौलने का एक प्रसिद्ध उपकरण जिसमें दोनों ओर वे दो पल्ले रहते हैं जिनमें से एक पर बटखरा या बाट और दूसरे पर तौली जानेवाली चीज रखी जाती है। तुला। मुहावरा–(किसी से) तराजू होना=किसी की बराबरी या सामना करने अथवा उसके समान बनने के लिए मुकाबले पर या सामने आना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरात्यय  : पुं० [सं० तर-अत्यय, ष० त०] प्राचीन काल में वह दंड जो बिना आज्ञा के नदी पार करने वाले पर लगाया जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरांधु  : पुं० [सं० तर-अंधु, च० त०] एक तरह की चौड़े पेंदेवाली नाव। तरालु। पुं० [देश०] पटुआ। पटसन। पाट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तराना  : पुं० [फा० तरानः] १. अच्छे ढंग में गाया जानेवाला सुन्दर गीत। २. एक प्रकार का गाना जिसके बोल इस प्रकार होते हैं–तानूम तानूम ता दारा दारा, दिर दिर दारा आदि। (इसमें प्रायः सितार और तबले के बोल मिले हुए होते हैं)। स०=तैराना। (तैरने में प्रवृत्त करना)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तराप  : [अनु] तड़ाक (शब्द)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरापा  : पुं० [हिं० तरना] पानी में तैरता हुआ वह शहतीर जिस पर बैठकर नदी आदि पार करते हैं। (लश०)। पुं० [हिं० त्राहि से स्यापा का अनु०] त्राहि त्राहि की पुकार। हाहाकार। क्रि० प्र०–पड़ना।–मचना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तराबोर  : वि० [फा० तर+हिं० बोरना] पानी या और किसी तरल पदार्थ मे अच्छी तरह डूबा या भींगा हुआ। शराबोर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरामल  : पुं० [हिं० तर-नीचे] १. मूँज के वे मुट्ठे जो छाजन में खपरैल के नीचे लगे होते हैं। २. बैलों के गले में जूए में की नीचेवाली लकड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरामीरा  : पुं० [देश० पं० तारामीरा] एक तरह का पौधा जिसके बीजों से तेल निकाला जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरायला  : वि० [?] १. तेज। २. चंचल।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरारा  : पुं० [?] १. उछाल। कुलाँच। छलांग। मुहावरा–तरारे भरना या मारना=(क) खूब उछल-कूद करना। (ख) किसी काम में बहुत जल्दी-जल्दी आगे बढ़ते चलना। (ग) बहुत बढ़-बढ़कर बातें करना। खूब डींग हाँकना। २. किसी चीज पर गिराई जानेवली पानी की पतली धार। क्रि० प्र०–देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरालु  : पुं० [सं० तर√अल् (पर्याप्त होना)+उण्] चौड़े पेंदेवाली एक तरह की नाव। तरांधु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरावट  : स्त्री० [फा० तर+आवट (प्रत्यय)] १. तर अर्थात् आर्द्र नम होने की अवस्था या भाव। तरी। जैसे–वातावरण में आज तरावट है। २. प्रिय और वांछित ठंढक या शीतलता। ३. ऐसा पदार्थ जिसके सेवन से शारीरिक गरमी शांत होती हों और प्रिय और सुखद ठंढक मिलती हो। ४. स्निग्ध भोजन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तराश  : स्त्री० [फा०] १. तराशने अर्थात् धारदार उपकरण से किसी चीज के टुकड़े करने की क्रिया, ढंग या भाव। २. किसी रचना में की वह काट-छाँट या बनावट जिससे उसका रूप प्रस्तुत हुआ हो। ३. ढंग। तर्ज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तराश खराश  : स्त्री० [फा०] किसी प्रकार की रचना में की जानेवाली काट-छाँट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तराशना  : स० [फा०] १. धारदार उपकरण से किसी चीज विशेषत किसी फल को कई टुकडो़ में विभाजित करना। काटना। जैसे–अमरूद या सेब तराशना। २. कतरना। (कपड़े आदि का)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरास  : पुं०=त्रास। स्त्री०=तराश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरासना  : स० [सं०त्रास+ना(प्रत्यय)] १.त्रास या कष्ट देना। त्रस्त करना। २.भयभीत करना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) स०=तराशना
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरासा  : वि० [सं०तृषित] प्यासा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स्त्री०-तृषा (प्यास)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तराहि  : अव्य०=त्राहि।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तराहीं  : क्रि० वि० [हिं० तले] नीचे।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai