लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तूल  : पुं० [सं०√तूल् (पूर्ति करना)+क] १. आकाश। २. कपास, मदार, से मल आदि के डोडों के अंदर का धूआ जो रूई की तरह होता है। ३. शहतूत का पेड़। ४. धतूरा। ५. तृण की नोक। पुं० [हिं० तून-एक पेड़ जिसके फूलों से कपड़े रंगे जाते हैं] १. सूती कपड़ा जो चटकीले रंग का होता था और पहले तूल के फूलों के रंग मे रंगा जाता था। २. गहरा और चटकीला लाल रंग। वि०=तुल्य (समान)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) पुं० [अ०] लंबाई के बल का विस्तार। लंबाई। पद–तूल व अर्ज-लंबाई और चौड़ाई। तूल कलाम=(क) लंबी चौड़ी बातें। (ख) कहासुनी। तूल तवील=बहुत लंबा चौड़ा। मुहावरा–(किसी बात का) तूल खींचना-किसी बात या कार्य का आवश्यकता से बहुत अधिक बढ़ जाना। तुल देना-व्यर्थ का विस्तार करना। तूल पकड़ना=तूल खींचना। (देखें ऊपर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूल-कार्मुक  : पुं० [च० त] १. इंद्र धनुष। २. रूई धुनने की धुनकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूल-चाप  : पुं०=तूल-कार्मुक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूल-वृक्ष  : पुं० [ष० त०] शाल्मकी वृक्ष। सेमर का वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूल-शर्करा  : स्त्री० [ष० त०] कपास का बीज। बिनौला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूल-सेचन  : पुं० [ष० त०] रूई से सूत कताने का काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूलक  : पुं० [सं० तूल+कन्] रूई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूलत  : स्त्री० [हिं० तूलना] जहाज की रेलिंग में लगी हुई एक खूँटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूलता  : स्त्री०=तुल्यता (समता)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूलना  : स० [सं० तूलन या तुलना] गाड़ी के पहिए निकाल करके उनके भीतरी छेद में तेल डालना। औंगना। अ० [सं० तुलना] १. तौला जाना। २. किसी से होड़ लगाना। बराबर होने का प्रयत्न करना। उदाहरण–रंग न तेरो है कछू सुबरन रंग न तूनि।–दीनदयाल। गिरि। ३. किसी के बराबर या समान होना। ४. किसी की बराबरी का या समान बनकर उसके संपर्क में या साथ रहना अथवा विचरण करना। उदाहरण–मंजुल रसातल की मजरी के पुंजन में, पाय कै प्रसाद तहां गूँज गूँज तूलेहो।–प्रसाद। ५. तुलना करना। उपमा देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूलम-तूल  : अव्य० [अ, तूल-लंबा] १. लंबाई के बल। २. आमने सामने।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूलवती  : स्त्री० [सं०तूल+मतुप्-ङीष्] नील का पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूला  : स्त्री० [सं० तूल+टाप्] १. कपास। २. दीए की बत्ती। वि०–तुल्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूलि  : स्त्री० [सं०√तूल् (पूर्ति करना)+इन्०] १. तकिया। २. चित्रकार की कूची। तूलिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूलि-फला  : स्त्री० [सं० ब० स०] सेमर का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूलिका  : स्त्री० [सं० तूलि+कन्-टाप्] १. हलकी रजाई। ढुलाई। २. चित्र अंकित करने की कूँची।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूलिनी  : स्त्री० [सं० तूल+इनि-ङीष्] १. लक्ष्मण कंद। २. सेमल का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूली  : स्त्री० [सं० तूलि+ङीष्] १. नील का पौधा। २. चित्रों आदि में रंग भरने की कूँची। उदाहरण–आज क्षितिज पर जाँच रहा है तूली कौन चितेरा।–महादेवी। ३. जुलाहों की कूँची जिससे वे ताने का फैला हुआ सूत ठीक जगह पर बैठाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai