लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नंदन  : वि०, पुं० =नंदन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नंदन  : वि० [सं० नन्द+णिच्+ल्यु—अन] आनंद देने या प्रसन्न करने वाला। पुं० १. पुत्र। बेटा। २. राजा। ३. दोस्त। मित्र। ४. नंदन कानन। (दे०) ५. कामाख्या देश का एक पर्वत जहाँ लोग इन्द्र की पूजा करते हैं। ६. कार्तिकेय का एक अनुचर। ७. शिव। महादेव। ८. विष्णु। ९. एक प्रकार का विष। १॰. केसर। ११. चंदन। १२. बादल। मेघ। १३. मेढक। १४. एक प्रकार का प्रचीन अस्त्र। १५. वह मकान जो षट्कोण हो, जिसका विस्तार बत्तीस हाथ हो और जिसमें सोलह श्रृँग हो। (वास्तु) १६. एक प्रकार का वर्ण-वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में क्रम से नगण, जगण, भगण, जगण और दो रगण होते हैं। १७. साठ संवत्सरों में से छब्बीसवाँ संवत्सर। कहते है कि इस संवत्सर में अन्न खूब होता है, गौएँ खूब दूध देती हैं और लोग नीरोग रहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नंदन-कानन  : पुं० [मध्य० स०] स्वर्ग में स्थित इन्द्र का प्रसिद्ध उपवन या बगीचा जो परम सुन्दर और सुखद माना गया है। नंदन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नंदन-प्रधान  : पुं० [ष० त०] नंदन के प्रधान, इन्द्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नंदन-माला  : स्त्री० [कर्म० स०] एक प्रकार की माला जो श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय थी। (पुराण)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नंदन-वन  : पुं० [मध्य० स०] १. नंदन-कानन। २. कपास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नंदनक  : पुं० [सं० नंदन+कन्] पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नंदनज  : पुं० [सं० नंदन√जन् (उत्पत्ति)+ड] १. हरिचंदन। २. श्रीकृष्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नंदना  : अ० [सं०√नंद्+णिच्+युच्—अन, टाप्] आनंदित होना। प्रसन्न होना। स्त्री० [नंदन+टाप्] पुत्री। बेटी। स्त्री० [सं० नंद=बेटा] १. पुत्री। बेटी। २. लड़की।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नंदनी  : स्त्री० [सं० नंदन+ङीष्] १.=नंदना। २.=नंदिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai