लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
नीचे :
|
क्रि० वि० [हिं० नीचा] १. किसी की तुलना में, निम्न धरातल पर या में। जैसे–ऊपर मकान मालिक और नीचे किरायेदार रहता है। २. ऐसी स्थिति में जिसमें उसके ठीक ऊपर भी कुछ हो। जैसे–(क) कुरते के नीचे गंजी पहन लो। (ख) मोटी किताब के नीचे पतली किताब रखना। पद–नीचे ऊपर=उलट-पलट। अस्त-व्यस्त। अव्यवस्थित। जैसे–सब चीजें ज्यों की त्यों रहने दो, नीचे-ऊपर मत करो। नीचे से ऊपर तक=(क) एक सिरे से दूसरे सिरे तक। (ख) सब अंगों या भागों में। सर्वत्र। मुहा०–नीचे उतारना=मरते हुए व्यक्ति को खाट,पलंग आदि से हटाकर नीचे जमीन पर लेटाना। (हिन्दू) नीचे गिरना=आचार-विचार, मान-मर्यादा आदि की दृष्टि से पतित या हीन होना। जैसे–हम नहीं जानते थे कि तुम इतना नीचे गिरोगे। नीचे लाना=(क) जमीन पर गिराना और पछाड़ना। (ख) नीचे उतारना। (ऊपर देखें) ३. किसी की अधीनता या वश में। जैसे–उसके नीचे पाँच कर्मचारी काम करते हैं। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai