लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पृष्ठ  : पुं० [सं०√पृष् या√स्पश्+थक्, नि० सिद्धि] १. किसी पदार्थ के पीछे की ओर का तल या भाग। पीठ। २. किसी पदार्थ का ऊपरी तल या भाग। सतह। ३. पुस्तक आदि के पन्नों के दोनों तलों में से प्रत्येक। पन्ना। मुहा०—पृष्ठ पलटना=(क) अकर्मक रूप में, एक क्रम की समाप्ति के बाद दूसरे क्रम या घटना-प्रकार का आरंभ होना। (ख) सकर्मक रूप में, नया क्रम, घटना-प्रकार, प्रसंग आदि आरंभ करना। उदा०—पलटा पृष्ठ उसी ने तुमको सुर-पुर कैसा भाया ?—मैथली शरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-करण  : पुं० [सं० ष० त०] किसी पदार्थ का ऊपरी अथवा और कोई तल चौरस या बराबर करना। (सर्फेसिंग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-गत  : वि० [सं० द्वि० त०] पीछे की ओर का। पीछे का। जैसे—पृष्ठगत चित्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-गोप  : पुं० [सं० पृष्ठ√गुप् (रक्षा करना) +अण्, उप० स०] सेना का वह अधिकारी जो युद्ध में लड़ती हुई सेना के पिछले अंग पर निगरानी रखता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-ग्रह  : पुं० [सं० पृष्ठ√ग्रह (पकड़ना)+अच्, उप० स० ] घोडे का एक रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-चक्षु (स्)  : वि० [ब० स०] जिसकी आँखे पीठ पर हों। पुं० १. भालू। रीछ। २. केकड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-दृष्टि  : पुं० [ब० स०] १. रीछ। भालू। २. केकड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-देश  : पुं० [ष० त०] किसी चीज के पीछे की ओर का तल या भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-पर्णी  : स्त्री० [ब० स०,+ङीष्] पिठवन लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-पोषक  : वि० [ष० त०] पृष्ठ पोषण करनेवाला। पीठ ठोकने और मदद करनेवाला। रक्षक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-पोषण  : पुं० [ष०त०] किसी के पीछे या साथ रहकर उसका हर बात में समर्थन करना तथा उसे प्रोत्साहन और सहायता देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-भंग  : पुं० [ब० स०] युद्ध का एक ढंग जिसमें शत्रु-सेना के पिछले भाग पर आक्रमण करके उसे नष्ट किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-भाग  : पुं० [ष० त०] १. किसी चीज का पिछला अंश या भाग। पीठ की ओर का विस्तार २. पीठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-मर्म (न्)  : पुं० [ष० त०] सुश्रुत के अनुसार पीठ पर के वे चौदह मर्मस्थान जिन पर आघात लगने से मनुष्य मर जाता है, अथवा उसका कोई अंग बेकाम हो सकता है। ये सब स्थान गरदन से चूतड़ तक मेरुदंड के दोनों ओर युग्म संख्या में हैं और इन सबके अलग-अलग नाम हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-मांस  : पुं० [ष० त०] पीठ का मांस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-मांसाद  : पुं० [सं० पृष्ठमांस√अद् (खाना)+अण्] वह जो पीठ के पीछे किसी की बुराई करता हो। चुगलखोर व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-मांसादन  : पुं० [सं० पृष्ठमांस-अदन, ष० त०] १. पीठ पीछे किसी की निन्दा करना। २. चुगली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-रक्ष  : पुं० [सं० पृष्ठ√रक्ष (रक्षा)+अण्] १. वह जो किसी के पीछे रहकर उसकी रक्षा करता हो। २. दे० ‘पृष्ठ-गोप’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-रक्षण  : पुं० [ष० त०] किसी के पीछे रहकर उसकी रक्षा करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-लग्न  : वि० [स० त०] १. किसी के पीछे लगा रहनेवाला। २. अनुयायी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-वंश  : पुं० [ष० त०] पीठ के बीच की हड्डियों की माला। रीढ़। (स्पाइन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-वास्तु  : पुं० [मध्य० स०] एक मकान के ऊपर बना हुआ अथवा ऐसा मकान जिससे नीचेवाले खंड के ऊपर दूसरा खंड भी प्रायः उसी रूप में बना हो। दो-मंजिला मकान या इमारत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-वाह्य  : पुं० [ब० स०] वह पशु जो पीठ पर बोझ लादकर ले चलता हो। जैसे—ऊँट, घोड़ा, बैल आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-शीर्षक  : पुं० दे० ‘पताकाशीर्षक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-शूल  : पुं० [सं०] पीठ में होनेवाला एक विशेष प्रकार का कष्टदायक तेज दर्द। (बैक-एक)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ-श्रृंग  : पुं० [ब० स०] जंगली बकरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठक  : पुं० [सं० पृष्ठ+कन्] पिछला भाग। पीछे या पीठ की ओर का भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठज  : वि० [सं० पृष्ठ√जन् (उत्पत्ति)+ड] किसी के बाद में या पीछे जन्म लेनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठयान  : पुं० [तृ० त०] किसी की पीठ पर की जानेवाली सवारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठांकन  : पुं० [पृष्ठ-अंकन, स० त०] [भू० कृ० पृष्ठांकित] हुंडी। लेन-देन के पुरजे आदि लेख्यों की पीठ पर यह लिखना कि इसका, भुगतान अमुक व्यक्ति, या संस्था को दे दिया जाय। (एन्डोर्समेन्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठांकित  : भू० कृ० [पृष्ठ-अंकित, स० त०] जिस पर या जिसकी पीठ पर पृष्ठांकन के रूप में हस्ताक्षर कर दिया गया हो या कुछ लिख दिया गया हो। (एन्डोर्सड्)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठाधान  : पुं० [पृष्ठ-आधान, ब० स०] वह चीज जो किसी दूसरी चीज के पीछे उसके सहारे के लिए अथवा उसमें दृढ़ता लाने के लिए उसके पीछे रखी या लगाई जाय (बैकिंग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठानुग  : वि० [सं० पृष्ठ अनु√गम् (जाना)+ड]= पृष्ठानुगामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठानुगामी (मिन्)  : वि० [सं० पृष्ठ अनु√गम्+णिनि] अनुगमन करनेवाला। अनुगामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठास्थि  : स्त्री० [पृष्ठ-अस्थि, ष० त०] पीठ की लंबी हड्डी। रीढ़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठिका  : स्त्री० [सं० पृष्ठ+कन्+टाप्, इत्व] १. पिछला भाग। २. वह भूमि या तल जो किसी वस्तु के पिछले भाग में हो। ३. पहले की वे सब बातें या परिस्थितियाँ जिनके आगे या सामने कोई नई विशेष बात या घटना हो और जिनके साथ मिलान करने पर उस बात या घटना का ठीक रूप स्पष्ट होता हो। ४. मूर्ति या चित्र में वह सब से पीछे का भाग जो अंकित दृश्य या घटना का आश्रय होता है। पृष्ठ-भूमि। ५. पीछे की ओर का वह स्थान या अवस्था जिस पर जल्दी ध्यान न जाता हो। (बैकग्राउन्ड, उक्त सभी अर्थों में)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठेमुख  : पुं० [अलुक् स०] कार्तिकेय का एक अनुचर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठोदय  : पुं० [पृष्ठ-उदय, ब० स०] ज्योतिष में मेष, वृष, कर्क, धन, मकर और मीन ये छः राशियाँ जिनके विषय में यह माना जाता है कि ये पीठ की ओर से उदित होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ठ्य  : वि० [सं० पृष्ठ्+यत्] १. पृष्ठ संबंधी। पीठ का। २. पुस्तक आदि के पन्ने से संबंधित। पुं० [स्त्री० पृष्ठया] वह घोड़ा या और कोई पशु जिसकी पीठ पर बोझ लादा जाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai