लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रतिग्रह  : पुं० [सं० प्रति√गह्+अप्] १. किसी की दी हुई चीज ग्रहण करना। लेना। २. अधिकार या वश में करना। ३. मंजूरी। स्वीकृति। ४. ब्राह्मण का ऐसा दान लेना जो उसे विधिपूर्वक दिया जाय। ५. दान आदि ग्रहण करने का अधिकार। ६. ग्रहण किया हुआ उपहार या भेंट। ७. अभ्यर्थना। ८. सूर्य, चन्द्रमा आदि को लगनेवाला ग्रहण। उपराग। ९. किसी बात का किया जानेवाला प्रतिकार या विरोध। १॰. किसी बात का दिया जानेवाला उत्तर। जवाब। ११. सेना का पिछला भाग। १२. रक्षा पूर्वक रखने के लिए मिली हुई संपत्ति। धरोहर। १३. अभियुक्त या संदिग्ध व्यक्ति का अधिकारियों के हाथ में जाँच या विचार के लिए लिया जाना। (कस्टडी) १४. सिलाई के समय उँगली में पहनने का अंगश्ताना। १५. उगालदान। पीकदान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिग्रहण  : पुं० [सं० प्रति√गह्+ल्युट्—अन] १. विधिपूर्वक दी हुई चीज ग्रहण करना या लेना। प्रतिग्रह। २. दे० ‘प्रतिग्रह’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिग्रही (हिन्)  : वि० [सं० प्रतिग्रह+इनि] प्रतिग्रहण करने या प्रतिग्रह लेनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिग्रहीता (तृ)  : पुं० [सं० प्रति√गह्+तच्]=प्रतिग्रही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai