लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भुजंग  : पुं० [सं० भुज√गम् (जाना)+खच्, मुम्] १. साँप। २. हठ-योग में, कुंडलिनी रूपी नागिन का पति या स्वामी। ३. स्त्री का उपपति। यार। ४. प्राचीन भारत में राजा का एक प्रकार का अनुचर। ५. सीसा नामक धातु। वि० लंपट। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुजंग-घातिनी  : स्त्री० [सं० ष० त०] काकोली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुजंग-दमनी  : स्त्री० [सं० ष० त०] नाकुली कंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुजंग-पर्णी  : स्त्री० [सं० ब० स०,+ङीष्] नागदमन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुजंग-प्रयात  : पुं० [सं० ब० स०] एक प्रकार का वर्णिक छंद जिसके प्रत्येक चरण में चार-चार यगण होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुजंग-भोजी (जिन्)  : पुं० [सं० भुजंग√भुज् (खाना)+णिनि, उप० स०] [स्त्री० भुजंग-भोजिनी] २. गरुड़। २. मयूर। मोर। वि० साँप को खा जानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुजंग-लता  : स्त्री० [मध्य० स०] पान की बेल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुजंग-शत्रु  : पुं० [ष० त०] गरुड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुजंगभुज्  : पुं० [सं० भुजंग√भुज् (खाना)+क्विप्] १. गरुड़। २. मयूर। मोर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुजंगम  : पुं० [सं० भुजंग√भुज् (खाना)+खच्, मुम्] १. साँप। २. सीसा नामक धातु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुजंगा  : पुं० [सं० भुजंग] १. कीड़े-मकोड़े खानेवाला काले रंग का एक प्रकार का पक्षी। भुजैटा। कोतवाल। २. दे० ‘भुजंग’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुजंगाख्य  : पुं० [सं० भुजंग-आख्या, ब० स०] नागकेसर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुजंगी  : स्त्री० [सं० भुजंग+ङीष्] १. साँपिन। नागिन। २. एक प्रकार का वर्णिक वृत्ति का नाम जिसके प्रत्येक चरण में क्रमशः तीन यगण एक लघु और एक गुरु होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुजंगेंद्र  : पुं० [सं० भुजंग-इंद्र, ष० त०] शेषनाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भुजंगेश  : पुं० [सं० भुजंग-ईश, ष० त०] १. वासुकि। २. शेषनाग। ३. पिंगल मुनि का एक नाम। ४. पतंजलि ऋषि का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai