लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भूल  : स्त्री० [हिं० भूलना] १. भूलने की क्रिया या भाव। २. अज्ञान, असावधानता, भ्रम आदि के कारण कुछ का कुछ समझाने और उसके फल-स्वरूप कोई अनुचित या गलत काम करने की अवस्था, या भाव। गलती। (एरर) जैसे—मैंने उन्हें झूठा समझ लिया, यह मुझसे बहुत बड़ी भूल हुई। ३. अर्थ, तथ्य, प्रक्रिया आदि ठीक तरह से न जानने या समझने के कारण गलत तरह से कुछ कर डालने की अवस्था, क्रिया या भाव। अशुद्धि। गलती। (मिस्टेक) जैसे—उनके साथ साझा करके तुमने बहुत बड़ी भूल की। ४. कोई ऐसी चूक या त्रुटि जो जल्दी में रहने या पूरा ध्यान न देने के कारण हो जाय। (स्लिप) जैसे—इस हिसाब में कोई अपराध या दोष। कसूर। जैसे—(क) मैं अपनी इस भूल के लिये बहुत दुखी हूँ। (ख) भगवान् सबकी भूलें क्षमा करता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूल-चूक  : स्त्री० [हिं० भुलना+चूकना] लेख या हिसाब में ब्योरे आदि की ऐसी गलती जो दृष्टि-दोष आदि के कारण हो और बाद में जिसका सुधार हो सकता हो। (एरर्स एण्ड ओमिशन्स) पद—भूल-चूक, लेना देना=एक पद जिसका प्रयोग लेन-देन के पुरजों, प्राप्यकों आदि के अन्त में यह सूचित करने के लिए होता है कि कोई भूल रह गई हो तो उसका हिसाब या लेन-देन बाद में हो सकेगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूलक  : पुं० [हिं० भूल+क (प्रत्य०)] भूल करनेवाला। जिससे भूल होती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूलना  : अ० [प्रा० भुल्ल] १. उचित अवधान या ध्यान न रहने के कारण किसी काम या बात का स्मृति-क्षेत्र में न रह जाना। याद न रहना। विस्तृत होना। जैसे—मैं तो बिल्कुल भूल ही गया था, अच्छा किया जो तुमने याद दिला दिया। २. दृष्टि-दोष, प्रमाद आदि के कारण किसी प्रकार की गलती, त्रुटि या भूल करना। जैसे—भूल गया था। पद—भूलकर भी=दृढ़ता-पूर्वक प्रतिज्ञा करते हुए। कदापि। कभी-कभी अथवा किसी भी दशा में। (केवल नहिक प्रसंगों में) जैसे—(क) अब कभी भूलकर भी उनका साथ न करना। (ख) वहाँ मैं भूलकर भी नहीं जाऊँगा। ३. किसी प्रकार के धोखे या भ्रम में पड़कर कर्तव्य न करना या उचित मार्ग से हटकर इधर-उधर हो जाना। जैसे—तुम तो दूसरों की बातों में भूलकर अपनी हानि कर बैठते हो। ४. उक्त प्रकार की बातों के फलस्वरूप किसी पर अनुरक्त होना। जैसे—तुम भी किसकी बातों में भूले हो, वह तुम्हें बहुत धोखा देगा। उदा०—मैं तो तोरी लाल पगिया पै भूली रे साजनाँ।—लोक-गीत। ५. किसी प्रकार के घमण्ड के वश में होकर इतराना। गर्व-पूर्वक प्रसन्न रहना। जैसे—(क) उन्हें एक मकान मिल गया है, इसी पर वह भूले हुए हैं। )(ख)सांसारिक वैभव पर भूलना नहीं चाहिए। ६. किसी चीज़ का खो जाना। गुम होना। जैसे—हमारी कलम यहाँ कहीं भूल गई है। स० १. कोई बात इस प्रकार मन से हटा देना कि फिर उसका ध्यान न आवे। याद न रखना। विस्तृत करना। जैसे—अब तो वह अपनी पुरानी हालत भूल गये हैं। २. असावधानता, उदासीनता, उपेक्षा, दृष्टि-दोष, प्रमाद आदि के कारण, परन्तु अनजान में वह न करना जो करना चाहिए। जैसे—उस पत्र में मैं एक बात लिखना भूल गया था। ३. अनजान में उस और ध्यान न देना जिधर ध्यान देना आवश्यक और उचित हो। जैसे—मुझे आपने जो वचन दिया था वह तो आप भूल ही गये। ४. गलती या चूक के कारण कर्त्तव्य, ठीक मार्ग आदि से विचलित होकर इधर-उधर हो जान। जैसे—वह रास्ता भूलकर कहीं का कहीं चला गया। ५. कोई चीज खो या गवाँ देना। जैसे—मैं अपनी घड़ी बाजार में भूल आया हूँ। वि०=भुलना।।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूलभुलैया  : स्त्री० [हिं० भूलना+ऐयाँ (प्रत्य०)] १. ऐसी इमारत अत्यधिक गलियाँ तथा दरवाजे होते हैं और जिसमें जाकर आदमी रास्ता भूल जाता है और जल्दी बाहर नहीं निकल पाता। २. खेल-तमाशे के लिए रेखाओं, दीवारों आदि से बनाई हुई उक्त प्रकार की रचना। चकाबू। (लैबिरिन्थ)। ३. बहुत घुमाव-फिराववाली बात। पेचीली बात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूलिंग  : पुं० [सं० ?] अरावली के उत्तरी-पश्चिम में रहनेवाली एक प्राचीन जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai