लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भृगु  : पुं० [सं०√भ्रस्ज्+क्, सम्प्रसारण, कुत्व] १. एक प्रसिद्ध मुनि जो शिव के पुत्र सप्तर्षियों में से एक माने जाते हैं। कहते हैं कि इन्होंने भगवान् विष्णु की छाती में लात मारी थी। २. परशुराम जो उक्त मुनि के वंशज थे। ३. शुक्राचार्य। ४. शुक्रवार। ५. शिव। ६. जमदग्नि। ७. पहाड़ का ऐसा किनारा जहाँ से गिरने पर मनुष्य बिलकुल नीचे आ जाय, बीच में कहीं रुक न सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृगु-तुंग  : पुं० [सं० भृगु√जन् (उत्पत्ति)+ड] १. भृगु के वंशज। २. शुक्राचार्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृगु-तुंग  : पुं० [सं०] हिमालय की एक चोटी जो एक पवित्र तीर्थ के रूप में मानी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृगु-नायक  : पुं० [ष० त०] परशुराम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृगु-पति  : पुं० [ष० त०] परशुराम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृगु-पात  : पुं० [पं० त०] पहाड़ की चोटी पर से गिरकर आत्म-हत्या करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृगु-पुत्र  : पुं० [ष० त०] शुक्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृगु-रेखा  : स्त्री० [मध्य० स०] भृगु-लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृगु-लता  : स्त्री० [मध्य० स०] भृगु मुनि के चरण का चिन्ह जो विष्णु की छाती पर अंकित है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृगु-वल्ली  : स्त्री० [मध्य० स०] १. तैत्तिरीय उपनिषद की तीसरी वल्ली जिसका अध्ययन भृगु मुनि ने किया था। २. भृगु लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृगुक  : पुं० [सं० भृगु+कन्] पुराणानुसार कूर्म्म चक्र के एक देश का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृगुकच्छ  : पुं० [सं०] आधुनिक भड़ौच नगर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भृगुसुत  : पुं० [ष० त०] १. शुक्राचार्य। २. शुक्र ग्रह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai