लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

महार  : स्त्री०=मुहार (ऊँट की नकेल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारक्त  : पुं० [सं० महत्-रक्त, कर्म० स०] मूँगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारजत  : पुं० [सं० महत्-रजत, कर्म० स०] १. सोना। २. धतूरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारजन  : पुं० [महत्-रजन्, कर्म० स०] १. कुसुम का फूल। २, सोना। स्वर्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारण्य  : पुं० [सं० महत्-अरण्य, कर्म० स०] बहुत बड़ा या भारी जंगल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारत  : स्त्री० [फा०] १. हस्तकौशल। २. निपुणता। ३. अभ्यास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारत्न  : पुं० [सं० महत्-रत्न, कर्म० स०] मोती, हीरा, वैदूर्य्य, पद्यराग, गोमेद, पुष्पराग, पन्ना, मूँगा और नीलम इन नौ रत्नों में से हर एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारथ  : पुं० [सं० महत्-रथ, ब० स०] महारथी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारथी (थिन्)  : पुं० [महत्-रथिन्, कर्म० स०] प्राचीन भारत में वह बहुत बड़ा योद्धा जो अकेला दस हजार योद्धाओं से लड़ सकने में समर्थ माना जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारथ्या  : स्त्री० [सं० महती-रथ्या, कर्म० स०] चौड़ी और बड़ी सड़क।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारनी  : स्त्री०=मुहारनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारंभ  : वि० [सं० महत्-आरंभ, ब० स०] १. बहुत बड़े काम का श्रीगणेश करनेवाला। २. बड़ा काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारस  : पुं० [सं० महत्-रस, ब० स०] १. काँजी। २. ऊख। ३. खजूर। ४. कसेरू। ५. जामुन। ६. पारा। ७. अभ्रक। ८. ईगुर। ९. कांतिसार लोहा। १॰. सोना-मक्खी। ११. रूपा-मक्खी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महाराग  : पुं० [सं० महत्-राग, कर्म० स०] वज्रयानी तांत्रिक साधना में वह राज या परम अनुराग जो साधक के मन में महामुद्रा के प्रति होता है। कहते हैं कि बिना इस प्रकार का राग उत्पन्न हुए इस जन्म में बोधि की प्राप्ति असम्भव होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महाराज  : पुं० [सं० महत्-राजन्, कर्म० स०] [स्त्री० महारानी] १. बहुत बड़ा राजा। अनेक राजाओं का प्रधान राजा। २. गुरु, धर्माचार्य पूज्य ब्राह्मण आदि के लिए सम्बोधन सूचक पद। ३. भोजन बनाने वाला ब्राह्मण रसोइया। ४. अंगरेजी शासनकाल में बड़े राजाओं को दी जानेवाली उपाधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महाराजाधिराज  : पुं० [सं० महत्-राजधिराज, कर्म० स०] १. बहुत बड़ा राजा। २. अंगरेजी शासन में एक प्रकार की उपाधि जो प्राय बड़े राजाओं को मिलती थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महाराजिक  : पुं० [सं० महती-राजि, ब०स०+कप्] एक प्रकार के देवता जिनकी संख्या कहीं २२६ और कहीं ४000 कही गई है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महाराज्ञी  : स्त्री० [सं० महती-राज्ञी, कर्म० स०] १. दुर्गा। २. महारानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महाराज्य  : पुं० [सं० महत्-राज्य, कर्म० स०] बहुत बड़ा राज्य। साम्राज्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महाराज्यपाल  : पुं० [सं० महत्-राज्यपाल, कर्म० स०] किसी बहुत बड़े देश या राज्य के द्वारा नियुक्त वह सबसे बड़ा अधिकारी जिसके अधीन कई प्रांतीय या प्रादेशिक राज्यपाल हों। (गवर्नर जनरल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महाराणा  : पुं० [सं० महा+हिं० राणा] मेवाड०, चित्तौर और उदयपुर के राजाओं की उपाधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारात्रि  : स्त्री० [सं० महती-रात्रि, कर्म० स०] १. महाप्रलवाली रात, जबकि ब्रह्मा का लय हो जाता है। २. तांत्रिकों के अनुसार ठीक आधी रात बीतने पर दो मुहुर्तों का समय जो बहुत ही पवित्र मसझा जाता है। ३. दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारावण  : पुं० [सं० महत्-रावण, कर्म० स०] पुराणानुसार वह रावण जिसके हजार मुख और दो हजार भुजाएँ थीं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारावल  : पुं० [सं० महा+हिं० रावल] जैसलमेर, डूँगरपुर आदि राज्यों के राजाओं की उपाधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महाराष्ट्र  : पुं० [सं० महत्-राष्ट्र, कर्म० स०] १. बहुत बड़ा राष्ट्र। २. दक्षिण भारत का एक प्रसिद्ध प्रदेश जो अब भारत का एक राज्य है तथा जिसकी राजधानी बम्बई है। ३. उक्त राज्य का निवासी। मराठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महाराष्ट्री  : स्त्री० [सं० महाराष्ट्र+अच्+ङीप्] १. मध्ययुग में एक प्रकार की प्राकृत भाषा जो महाराष्ट्र देश में बोली जाती थी। २. दे० ‘मराठी’। ३. जल-पीपल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महाराष्ट्रीय  : वि० [सं० महाराष्ट्र+छ-ईय] महाराष्ट्र-सम्बन्धी। महाराष्ट्र का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारुद्र  : पुं० [सं० महत्-रुद्र, कर्म० स०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारुरु  : पुं० [सं० महत्-रुरु, कर्म० स०] मृगों की एक जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारूख  : पुं० [सं० महावृक्ष] १. सेंहुड़। थूहर। २. एक प्रकार का सुन्दर जंगली वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारूप  : पुं० [सं० महत्-रूप, ब० स०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारूपक  : पुं० [सं० महत्-रूपक, कर्म० स०] साहित्य में रूपक या नाटक का एक प्रकार या भेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारोग  : पुं० [सं० महत्-रोग, कर्म० स०] बहुत बड़ा प्रायः असाध्य रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारोगी (गिन्)  : वि० [सं० महत्-रोगिन्] किसी महारोग से पीड़ित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारौद्र  : पुं० [सं० महत्-रौद्र, कर्म० स०] १. शिव। २. बाइस मात्राओं वाले छन्दों की सामूहिक संज्ञा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महारौरव  : पुं० [सं० महत्-रौरव, कर्म० स०] १. पुराणानुसार एक नरक का नाम। २. एक प्रकार का साम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महार्घ  : वि० [सं० महत्-अर्घ, ब० स०] [भाव० महार्घता] १. बहुमूल्य। २. महँगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महार्घता  : स्त्री० [सं० महार्घ+तल्+टाप्] महार्घ होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महार्घ्य्  : वि० =महार्घ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महार्णव  : पुं० [सं० महत्-अर्णव, कर्म० स०] १. महासागर। २. शिव। ३. पुराणानुसार एक दैत्य जिसे भगवान् ने कूर्म अवतार में अपने दाहिने पैर से उत्पन्न किया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महार्द्रक  : पुं० [सं० महत्-आर्द्रक, कर्म० स०] १. जंगली अदरक। २. सोंठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महार्बुद  : पुं० [सं० महत्-अबुर्द, कर्म० स०] सौ करोड़ की संख्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
महार्ह  : पुं० [सं० महत्-अर्ह, ब० स०] सफेद चन्दन। वि० =महार्घ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai