लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मोरचा  : पुं० [फा० मोर्चः] १. लोहे की ऊपरी सतह पर जमनेवाली वह लाल या पीले रंग की मैल की सी तह जो वायु और नमी के योग के कारण उसके अन्दर होनेवाले रासायनिक विकार से उत्पन्न होती है और जिसके कारण लोहा कमजोर और खराब हो जाता है। जंग। क्रि० प्र०—जमना।—लगना। मुहावरा—मोरचा खाना=मोरचा लगने से खराब होना। २. दर्पण या शीशे के ऊपर जमनेवाली मैल। पुं० [फा० मोरचाल] १. वह गड्ढा जो गढ़ के चारों ओर रक्षा के लिए खोदा जाता है। २. गढ़ के अन्दर रहकर शत्रु से लड़नेवाली सेना। ३. वह स्थान जहाँ से सेना, गढ़, नगर आदि की रक्षा की जाती है। मुहावरा—मोरचा जीतना=शत्रु को परास्त करके उसके मोरचे पर अधिकार कर लेना। मोरचा बाँधना=शत्रु से लड़ने के लिए उपयुक्त स्थान पर सेनाएं नियुक्त करना। मोरचा मारना=मोरचा जीतना (देखें ऊपर) मोरचा लेना=सामने आकर शत्रु से बराबरी का युद्ध करना। ४. लाक्षणिक रूप में, ऐसी स्थिति जिसमें प्रतिद्वंन्द्वी या विरोधी का अच्छी तरह जमकर सामना किया जाता है और उस पर बार किये जाते तथा उसके वारों के उत्तर दिये जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोरचाबंदी  : स्त्री० [फा० मोर्चबंदी] गढ़ के चारों ओर गड्ढा खोदकर सेना नियुक्त करना। मोरचा बनाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोरचाल  : पुं० [सं०] वह गड्ढा या खाई जिसमें छिपकर शत्रु पर (युद्ध के समय) गोली चलाई जाती है। स्त्री० [?] एक प्रकार की कसरत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai