लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रोक  : स्त्री० [सं०√रुच् (दीप्ति)+घञ्] १. नकद। धन। नकदी। २. नकद दाम देकर कुछ खरीदना। ३. चमकीलापन। वि० गतिमान। स्त्री० [हिं० रोकना] १. रोकने की क्रिया या भाव। २. वह चीज तत्त्व या बात जिसके कारण कोई काम नहीं किया जा सकता। रोकनेवाली चीज। पद—रोक-टोक। ३. निषेध। मनाही। पद—रोक-टोक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोक-झोंक  : स्त्री०=रोक-टोंक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोक-टोक  : स्त्री० [हिं० रोकना+टोकना] १. किसी को रोकने और टोकने की क्रिया या भाव। २. किसी के रोकने या रोकने के कारण मार्ग में आनेवाली अड़चन। बाधा। रुकावट। ३. वह पूछ-ताछ जो किसी के कहीं जाने या कुछ करने के समय की जाय। (अशुभ)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोक-टोप  : स्त्री० [सं० रोक+अनु, टीप] वह पुरजा जो विक्रेता क्रेता को कुछ खरीद करने पर देता है। नकदी पुर्जा (कैश मेमो)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोक-थाम  : स्त्री० [हिं० रोकना+थामना] ऐसा काम करना जिससे प्रक्रिया, प्रवृत्ति आदि का पुर्नभव, प्रसार वृद्धि आदि न होने पावे तथा वह छूट या रह न जाय। जैसे—चोरियों, डकैतियों या रोगों की रोकथाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोकड़  : स्त्री० [सं० रोक=नक़द] १. नकद रुपया-पैसा आदि विशेषतः वह रकम जिसमें से आय-व्यय होता हो। नकद रुपया। मुहावरा—रोकड़ मिलना=आय-व्यय का जोड़ लगाकर यह देखना कि रकम घटती या बढ़ती तो नहीं है। २. धन-संपत्ति। ३. मूल-धन। पूँजी। ४. वह बही जिसमें प्रतिदिन के आय-व्यय का हिसाब लिखा जाता है। रोकड़-बही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोकड़-बही  : स्त्री० [हिं० रोकड़+बही] दे० ‘रोकड़’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोकड़-बाकी  : स्त्री० [हिं०] किसी नियत समय पर आय, व्यय आदि को जोड़ने और घटाने के उपरांत हाथ में बची रहनेवाली रोकड़ या नकद धन (कैश बैलेन्स)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोकड़-बिक्री  : स्त्री० [हिं० रोकड़+बिक्री] नकद दाम पर की हुई बिक्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोकड़िया  : पुं० [हिं० रोकड़+इया (प्रत्यय)] वह कर्मचारी जिसके पास रोकड़ और आय-व्यय का हिसाब रहता हो। खजानची।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोकना  : स० [सं० रोधन] १. अधिकारतः अथवा बलात् किसी के आगे न बढ़ने देना अथवा कहीं जाने न देना। जैसे—(क) सिपाही का हाथ के इशारे से मोटर रोकना। (ख) मित्र को अपने अतिथि को रोकना। २. किसी को कोई क्रिया न करने देना। जैसे—(क) ड्राइवर का मोटर रोकना। (ख) चालक का इंजन रोकना। ३. आदेश, प्रार्थना बल-प्रयोग आदि के द्वारा किसी के मार्ग में कोई ऐसी बाधा या रुकावट खड़ी करना कि वह आगे न जा सके। जैसे—(क) सरकार ने अनाज का बाहर जाना रोक दिया। (ख) पुलिस ने जुलूस रोक दिया। ४. किसी प्रकार के चलते हुए क्रम को आगे न बढ़ने देना। जैसे—(क) बाल-विवाह अब रोक दिया गया है। (ख) इस तेल ने बालों का गिरना रोक दिया है। ५. आते हुए आघात या प्रहार के बीच में ऐसी अड़चन या बाधा खड़ी करना कि वह अपना काम पूरा न कर सके। जैसे—लाठी पर तलवार का वार रोकना। ६. किसी प्रकार के नियन्त्रण या वश में रखना। जैसे—(क) इच्छा या मन को रोकना। (ख) बीमारी को फैलने से रोकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai