लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लघु  : वि० [सं०√लघु (गति)+कु, न-लोप] [भाव० लघिमा, लघुता, लाघव] १. जो बड़ा न हो। छोटा। २. किसी की तुलना में छोटा। कनिष्ठ। जैसे—लघु मात्रा। ३. जिसमें उग्रता या तीव्रता न हो। कोमल। हलका। जैसे—लघु स्वर। ४. तीव्र गतिवाला। तेज चाल वाला। ५. अच्छा। बढ़िया। ६. सुन्दर। ७. जिसमें किसी प्रकार का सार या तत्त्व न हो। निःसार। ८. थोड़ा। कम। ९. तुच्छ। नीच। १॰. दुबला-पतला और कमजोर। दुर्बल। पुं० १. काला अगर। २. उशीर। खस। ३. पंद्रह क्षणों का समय। ४. पिंगल में ऐसा वर्ण जो एक ही मात्रा का हो। इसका चिन्ह (।) है। ५. ह्रस्व स्वर। (व्याकरण) ६. बारह मात्राओं का प्राणायाम। ७. ज्योतिष में हस्त आश्विनी और पुष्य नक्षत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-कटाई  : स्त्री० [सं० लघु-कंटकी] भटकटैया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-करण  : पुं० [सं० ष० त०] किसी काम चीज या बात को छोटा या हलका करना। छोटे आकार-प्रकार में लाना। संक्षिप्त करना। (कम्यूटेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-कर्णी  : स्त्री० [सं० ब० स०+ङीष्] मूर्व्वा। मरोड़-फली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-काय  : पुं० [सं० ब० स०] बकरा। वि० छोटे शरीरवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-काष्ठ  : पुं० [कर्म० स०] वह छोटा डंडा जिससे बड़े-बड़े का वार रोका जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-क्रम  : पुं० [कर्म० स०] जल्दी-जल्दी चलने की क्रिया। तेज चाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-गण  : पुं० [कर्म० स०] अश्विनी, पुष्य और हस्त इन तीनों नक्षत्रों का समूह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-गति  : वि० [ब० स०] तेज चलनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-चंदन  : पुं० [कर्म० स०] अगर नाम की सुगंधित लकड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-चित्त  : वि० [ब० स०] चंचल चित्तवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-चेता (तस्)  : वि० [ब० स०] तुच्छ या छोटे विचारोंवाला। नीच हेय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-जांगल  : पुं० [सं०] लवा (पक्षी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-तुपक  : स्त्री० [सं०] एक तरह की छोटी बंदूक। तमंचा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-द्राक्षा  : स्त्री० [कर्म० स०] किशमिश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-नामा (मन्)  : पुं० [सं० ब० स०] अगर नामक सुगन्धित लकड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-पंचक  : पुं० [सं० कर्म० स०] शालिपर्णी, पिठवन, कटाई (छोटी), कटेहरी (बड़ी) और गोखरू इन पाँचों की जड़ों का समाहार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-पत्र  : पुं० [ब० स०] कमीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-पत्री  : स्त्री० [ब० स०+ङीष्] अश्वत्थ वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-पर्णी  : स्त्री० [ब० स०+ङीष्] १. मूर्व्वा। मरोड़फली। २. शतमूली। शतावर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-पाक  : वि० [कर्म० स०] (खाद्य पदार्थ) जो सहज में जल्दी में पच जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-पुष्प  : पुं० [ब० स०] भुई कदंब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-पुष्पा  : स्त्री० [ब० स०+टाप्] पीला केवड़ा। स्वर्ण केतकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-प्रयत्न  : वि० [ब० स०] बहुत थोड़ा प्रयत्न करनेवाला। फलतः अकर्मण्य और आलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-फल  : पुं० [ब० स०] गूलर (वृक्ष)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-मति  : वि० [ब० स०] १. जिसे बहुत थोड़ी बुद्धि हो। २. छोटे या तुच्छ विचारोंवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-मान  : पुं० [कर्म० स०] नायक के किसी दूसरी स्त्री से बातचीत करने मात्र से नायिका द्वारा उस पर प्रकट किया जानेवाला रोष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-मांस  : पुं० [ब० स०] तीतर (पक्षी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-मेरु  : पुं० [कर्म० स०] संगीत में एक प्रकार का ताला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-लता  : स्त्री० [कर्म० स०] १. करेले की बेल। २. अनन्त मूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-वृत्ति  : वि० [कर्म० स०] छोटे या हलके विचारोंवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-शंका  : स्त्री० [कर्म० स०] मूत्रोत्सर्ग। पेशाब करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-शंख  : पुं० [कर्म० स०] घोंघा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघु-हस्त  : वि० [ब० स०] १. जो बहुत जल्दी-जल्दी बाण चला सकता हो। अच्छा धनुर्धर। २. फुर्ती से और अच्छा काम करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघुच्छदा  : स्त्री० [ब० स०] बड़ी शतावर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघुतम  : वि० [सं० लघु+तमप्] सबसे छोटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघुतम-समापवर्त्य  : पुं० [कर्म० स०] वह सबसे छोटी संख्या जो दो या अधिक संख्याओं से पूरी-पूरी बँट जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघुता  : स्त्री० [सं० लघु+तल्+टाप्] लघु होने की अवस्था या भाव। लघुत्व। छोटाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघुत्तमापवर्त्य  : पुं० [सं० कर्म० स०]=लघुतम समापवर्त्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघुत्व  : पुं० [सं० लघु+त्व] लघु होने की अवस्था या भाव। लघुता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघुद्रावी (विन्)  : पुं० [सं० लघु√द्रु (गति)+णिनि] पारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघुपाकी (किन्)  : पुं० [सं० लघुपाक+इनि] चेना नामक कदन्न। वि० =लघुपाक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघुभुक् (भुज्)  : वि० [सं० लघु√भुज् (खाना)+क्विप्] कम खानेवाला। अल्पाहारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लघुमना (नस्)  : वि० [ब० स०] छोटे या तुच्छ मन (अर्थात् विचारों) वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai