लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लोटन  : वि० [हि० लोटना] १. लोटने अर्थात् जमीन पर उलटबाजी लगानेवाला। जैसे—लोटन कबूतर। २. लुढ़कनेवाला। स्त्री० १. लोटने की क्रिया या भाव। २. छोटी कंकड़ियाँ जो तेज हवा चलने पर इधर-उधर लुढ़कने लगती है। ३. कटीली झाड़ी। ४. एक प्रकार की सज्जी। पुं० एक तरह का कबूतर जो चोंच से पकड़कर जमीन पर लुढ़काये जाने पर लोटने लगता है। २. एक प्रकार का छोटा हल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लोटना  : अ० [हिं० लोट] १. थकावट आदि मिटाने के उद्देश्य से लेटे-लेटे पेट और पीठ के बल लुढ़कना या उलटे-पुलटे होते रहना। २. क्रोध, जिद, दुःख, शोक आदि के कारण उक्त प्रकार से पड़कर इधर-उधर होना। मुहावरा—लोट जाना=(क) मर जाना या मृतप्राय हो जाना। (ख) दिवालिया हो जाना। (किसी बात) पर लोटना=जिद करना। हठ करना। ३. अधिक प्रसन्नता के फलस्वरूप इधर-उधर गिरना पड़ना। जैसे—हँसते-हँसते लोट जाना। ४. किसी पर पूरी तरह से आसक्त होना। संयो० क्रि०—जाना। अ० [हिं० लोटना] मुकर जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai