लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
लौट :
|
स्त्री० [हिं० लोटना] १. लौटने की क्रिया या भाव। २. लौटे अर्थात् उलटे किये अथवा घुमाए हुए होने की अवस्था या भाव। घुमाव। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
लौट-पौट :
|
स्त्री० [हिं० लौट+अनु० पौट] १. कपड़े आदि की ऐसी छपाई जिसमें दोनों ओर एक से बेल-बूटे दिखाई पड़े। वह छपाई जिसमें उलटा सीधा न हो। दो-रुखी छपाई। २. उलटने-पलटने की क्रिया या भाव। स्त्री० =लोट-पोट। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
लौट-फेर :
|
पुं० [हिं० लौट+फेर] १. इधर का उधर हो जाना। २. बहुत बड़ा परिवर्तन। उलट-फेर। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
लौटना :
|
अ० [हिं० उलटना] १. एक स्थान से किसी दिशा में जाकर फिर उसी स्थान पर वापस आना। जैसे—शहर या विदेश से घर लौटना। २. पीछे की ओर घूमना। मुड़ना। ३. किसी को काम चलाने के लिए किसी चीज का वापस मिलना। स०=उलटना (पलटना)। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
लौटान :
|
स्त्री० [हिं० लौटना] लौटने की अवस्था, क्रिया या भाव। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
लौटाना :
|
स० [हिं० लौटना का स०] १. जो कहीं से आया हो, उसे लौटने अर्थात् वहीं जाने में प्रवृत्त करना। जो जहाँ से आया हो, उसे वहीं वापस भेजना। जैसे—किसी के नौकर को जवाब देकर लौटाना। २. किसी से ली हुई चीज उसे वापस करना या देना जैसे—दुकानदार के यहाँ से आई हुई चीज लौटाना। संयो० क्रि०—देना। स=उलटना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
लौटानी :
|
स्त्री० [हिं० लौटना] लौटने की क्रिया या भाव। पद—लौटानी में=लौटते समय। लौटती बार। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai