लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वहन  : पुं० [सं०√वह् (ढोना)+ल्युट-अन] १. कहीं से ले जाने के लिए कोई चीज उठाना या लादना। भार ढोना। २. लाक्षणिक अर्थ में कर्त्तव्य आदि के रूप में लिए हुए भार का निर्वाह करना। ३. एक स्थान से दूसरे स्थान पर चीजें ले जाने का साधन। जैसे–नाव आदि। ४. वास्तुकला में खंभे के नौ भागों में से सबसे नीचेवाला भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वहन-पत्र  : पुं० [सं० कर्म० स०] वह पत्र जिसमें वहन की जानेवाली अर्थात् ढोकर कहीं ले जाई जानेवाली चीजों का विवरण या सूची रहती है। (बिल आफ लेंडिंग)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वहनक  : पुं० [सं०] गाड़ी, ठेला नाव आदि जिस पर भार आदि लादकर कहीं ले जाया जाता है। संवाहक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वहना  : स० [सं० वहन] १. वहन करना। ढोना। २. कर्तव्य आदि ऊपर लेना अथवा उसका निर्वाह करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वहनीय  : वि० [सं०√वह् (ढोना)+अनीयर्] १. वहन करने के योग्य। २. जो वहन किया जाने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai