लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विधा  : स्त्री० [सं०] १. ढंग। तरीका। रीति। २. प्रकार। भाँति। ३. हाथी, घोड़े आदि का चारा। ४. वेधन। ५. भाड़ा। किराया। ६. मजदूरी। ७. कार्य। क्रिया। ८. उच्चारण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विधातव्य  : वि० [सं० वि√धा (धारण करना)+तव्यत्] १. जिसके संबंध में विधान हो सकता हो या होने के लिए हो। २. (काम) जो किया जा सकता हो या आवश्यक रूप से किया जाने को हो। कर्त्तव्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विधाता (तृ)  : वि० [सं० वि√धा+तृच्] [स्त्री० विधातृका, विधात्री] १. विधान करनेवाला। २. रचने-वाला। बनानेवाला। ३. प्रबंध या व्यवस्था करनेवाला। पुं० १. सृष्टि की रचना करनेवाली शक्ति। २. ब्रह्मा। ३. विष्णु। ४. शिव। ५. कामदेव। ६. विश्वकर्मा। स्त्री० मदिरा। शराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विधातु  : स्त्री० दे० ‘असार’ (धातुओं का)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विधात्री  : वि० स्त्री० [सं० विधातृ+ङीष्] १. विधान करनेवाली। २. रचनेवाली। बनानेवाली। ३. प्रबन्ध या व्यवस्था करनेवाली। स्त्री० पिप्पली। पीपल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विधान  : पुं० [सं० वि√धा+ल्युट-अन] [वि० वैधानिक] १. किसी कार्य के संबंध में किया जाने वाला आयोजन और उसका प्रबंध या व्यवस्था। २. कोई चीज तैयार करने के लिए बनाना। निर्माण। रचना। सर्जन। ३. किसी चीज या बात का किया जानेवाला उपयोग, प्रयोजन या व्यवहार। जैसे—धातु में प्रत्यय का विधान करना। ४. यह कहना या बतलाना कि अमुक काम या बात इस प्रकार होनी चाहिए। ढंग, प्रणाली या रीति बतलाना। ५. बतलाया हुआ ढंग,प्रणाली या रीति विशेषतः धार्मिक रीति। ६. कायदा। नियम। ७. कही या बतलाई हुई ऐसी बात जो आदेश के रूप में हो और जिसका अनुसरण या पालन आवश्यक और कर्तव्य के रूप में हो। जैसे—धर्मशास्त्र का विधान। ८. आजकल राज्य या शासन के द्वारा जारी किया हुआ कोई कानून जिसमें किसी विषय की विधि और निषेध के संबंध रखनेवाली सभी धाराओं के रूप में लिखी रहती है। कानून। (लाँ) ९. नाटक में विभिन्न भावनाओं,विचारों आदि में होनेवाला द्वन्द्व और संघर्ष। १॰. अनुमति। आज्ञा। 1१. अर्चन। पूजा। १२. धन-संपत्ति। १३. किसी को हानि पहुँचाने के लिए किया जानेवाला दांव-पेंच या शत्रुता का व्यवहार। शत्रुतापूर्ण आचरण। १४. शब्दों में उपसर्ग,प्रत्यय आदि लगाने की क्रिया या नीति। १५. हाथी को पस्त करने के लिए खिलाया जानेवाला चारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विधान-परिषद्  : स्त्री० [सं०] राज्य की विधान सभा से भिन्न दूसरी बड़ी विधि-निर्मात्री सभा जिसका चुनाव परोक्ष रीति से होता है। (लेजिसलेटिव कौंसिल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विधान-मंडल  : पुं० [सं०] राज्य के संबंध में विधान बनानेवाले दोनों अंगों का सामूहिक नाम और रूप। (लेजिस्लेचर)। विशेष—इसके दो अंग या सदन हैं—विधान परिषद् और विधानसभा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विधान-सप्तमी  : स्त्री० [सं०] माघ शुक्ल सप्तमी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विधान-सभा  : स्त्री० [सं०] किसी देश या राज्य की वह सभा या संस्था, विशेषतः निर्वाचित प्रतिनिधियों की सभा या संस्था जिसे कानून या विधान बनाने का अधिकार होता है (लेजिसलेटिव एसेंबली)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विधानक  : पुं० [सं० विधान+कन्] १. विधान। २. वह जो विधान का ज्ञाता हो। वि० विधान करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विधानांग  : पुं० [सं०]=विधान-मंडल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विधानी  : वि० [सं० विधान+इनि, अथवा विधान+हिं० ई (प्रत्यय)] १. विधान जाननेवाला। २. विधान या विधिपूर्वक काम करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विधायक  : वि० [सं० वि√धा+ण्वुल्-अक, युक्] [स्त्री० विधायिका] १. विधान करनेवाला। जैसे—एकता का विधायक। कार्य का सम्पादन करनेवाला। २. निर्माण या रचना करनेवाला। ३. निर्माण के रूप में होनेवाला। रचनात्मक। ४. प्रबंध या व्यवस्था करनेवाला। पुं० विधान सभा (या परिषद्) का सदस्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विधायन  : पुं० [सं०] १. विधान करने या बनाने की क्रिया या भाव। २. आज-कल विशेष रूप से शासन अथवा विधान-मंडल द्वारा कोई विधान (कानून)। बनाने की क्रिया या भाव। (एनैक्टमेन्ट) ३. उक्त प्रकार से बने हुए अधिनियम विधियाँ आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विधायन-संग्रह  : पुं० [सं०] किसी विषय, विभाग आदि के कार्य-संचालन से संबद्ध नियमों, निर्देशों आदि का संग्रह। संहिता। (कोड) जैसे—बंगाल विधायन संग्रह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विधायिका  : वि० स्त्री० [सं०] विधान-निर्मात्री। संस्था। जैसे—विधान परिषद् विधान सभा, लोक सभा या राज्य सभा आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विधायी (यिन्)  : वि० [सं० वि√धा (धारण करना)+णिनि, युक्] [स्त्री० विधायिनी] विधान करने या बनानेवाला। विधायक। (दे०) पुं० १. निर्माण करनेवाला। २. संस्थापक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विधारण  : पुं० [सं० वि√धृ (धारण करना)+णिच्+ल्युट-अन] १. रोकना। २. वहन करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विधाँसना  : स० [सं० विध्वंसन] १. विध्वस्त या नष्ट करना। बरबाद करना। २. अस्त-व्यस्त या गड़बड़ करना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai