लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विरुद  : पुं० [सं० ब० स०] १. उच्च स्वर में की जानेवाली घोषणा। २. किसी के गुण, प्रताप आदि का वर्णन। प्रशस्ति। ३. उक्त की सूचक कोई पदवी जो प्रायः राजाओं के नाम के साथ लगती थी। जैसे—‘चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य’ में ‘विक्रमादित्य’ विरुद है। ३. कीर्ति। यश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विरुदावली  : स्त्री० [सं० ष० त०] १. विरुदों या पदवियों का संग्रह। २. किसी बड़े व्यक्ति के गुणों, पराक्रम आदि का होनेवाला विस्तार-पूर्वक वर्णन। ३. गुणावली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विरुद्ध  : वि० [सं०] १. सामने आकर विरोधी होनेवाला। २. कार्य, प्रयत्न आदि का विरोध करने या उसकी विफलता चाहनेवाला। ३. जो अनुकूल नहीं, बल्कि प्रतिकूल हो। मेल या संगति में न बैठनेवाला। विपरीत। ४. साधारण नियमों आदि से विभिन्न और उलटा। जैसे— विरुद्ध आचरण। अव्य० १. प्रतिकूल स्थिति में। खिलाफ। जैसे—किसी के विरुद्ध चलना या बोलना। २. किसी के मुकाबले या विरोध में। ३. सामने। पुं० [सं०] भारतीय नैयायिकों के अनुसार ५ प्रकार के हेत्वाभावों में से एक जो वहाँ माना जाता है जहाँ दिया हुआ हेतु स्वयं अपनी प्रतिज्ञा के विपरीत हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विरुद्ध-मति-कारिता  : स्त्री० [सं०] साहित्य में एक प्रकार का काव्य दोष जो ऐसे पद या वाक्य के प्रयोग में होता है जिससे वाच्य के संबंध में विरुद्ध या अनुचित भाव उत्पन्न हो सकता हो। जैसे—‘‘भवानीश’’ में यह दोष इसलिए है कि भव से उनकी पत्नी का नाम भवानी हुआ है। अब उसमें ईश शब्द जोड़ना इसलिए ठीक नहीं है कि इससे अर्थ हो जायगा—भव की स्त्री के स्वामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विरुद्धकर्मी (कर्मन)  : वि० [सं० ब० स०] १. विरुद्ध कर्म करनेवाला। २. विपरीत या निन्दनीय आचरण वाला। पुं० श्लेष अलंकार का एक भेद जिसमें किसी क्रिया के फलस्वरूप होने वाली परस्पर विरुद्ध प्रतिक्रियाओं का उल्लेख होता है। (केशव)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विरुद्धता  : स्त्री० [सं० विरुद्ध+तल्+टाप्] १. विरुद्ध होने की अवस्था या भाव। विरोध। २. प्रतिकूलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विरुद्धार्थ  : वि० [सं०] विरोधी अर्थवाला। पुं० विरुद्ध या विपरीत अर्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विरुद्धार्थ दीपक  : पुं० [सं०] साहित्य में दीपक अलंकार का एक भेद जिसमें एक ही बात से दो परस्पर विरुद्ध क्रियाओं का एक साथ होना दिखाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai