लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विष्कंभ  : पुं० [सं० वि√स्कम्भ्+अच्] १. अड़चन। बाधा। रुकावट। २. दरवाजे का अर्गल। ब्योंड़ा। ३. खंभा। ४. फैलाव। विस्तार। ४. नाटक का रूपक में, किसी अंक के आरम्भ का वह अंश या स्थिति जिसमें कुछ पात्रों के द्वारा कुछ भूत और कुछ भावी घटनाओं की संक्षिप्त सूचना रहती है। जैसे—भारतेन्दु कृत चन्द्रावली नाटिका के पहले अंक के आरम्भ में नाटक और शुक्रदेव वार्ता विष्कंभ है। ५. फलित ज्योतिष में सत्ताईस योगों में से पहला योग जो आरंभ के ५ दंडों को छोड़कर शुभ कार्यों के लिए बहुत अच्छा कहा गया है। ६. ज्यामिति में किसी वृत्त का व्यास। ७. योग साधन का एक प्रकार का आसन या बंध। ८. पेड़। वृक्ष। ९. एक पौराणिक पर्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विष्कंभन  : पुं० [सं० विष्कम्भ+कन्] [भू० कृ० विष्कंभित] १. बाधा डालना। २. विदारण करना या फाड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विष्कंभी (भिन्)  : पुं० [सं० वि√स्कम्भ (रोकना)+णिनि] १. शिव का एक नाम। २. अर्गल। ब्योड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai