लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

व्रत  : पुं० [सं०√वृ+अतच्] १. धार्मिक या नैतिक पवित्रता के निमित्त किया जानेवाला दृढ़ निश्चय या संकल्प। २. ऐसा दृढ़ निश्चय जिसमें किसी प्रकार का त्याग अपेक्षित हो। ३. पुण्य प्राप्ति या धार्मिक अनुष्ठान के लिए किया जानेवाला उपवास। जैसे—एकादशी का व्रत। ४. नियम। ५. आदेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्रत-चर्या  : स्त्री० [सं० ष० त०] किसी प्रकार का व्रत करने या रखने का काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्रत-पक्ष  : पुं० [सं० ष० त०] भाद्र मास का शुक्ल पक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्रत-भिक्षा  : स्त्री० [सं०] वह भिक्षा जिसे बालक को यज्ञोपवीत संस्कार के समय मांगने का विधान है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्रत-संग्रह  : पुं० [सं० ष० त०] वह दीक्षा जो यज्ञोपवीत के समय गुरु से ली जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्रत-स्नातक  : पुं० [सं० ष० त०+कन्] तीन प्रकार के ब्रह्मचारियों में से वह ब्रह्मचारी जिसने गुरु के यहाँ रहकर व्रत तो समाप्त कर लिया हो पर जो बिना वेद समाप्त किए ही घर लौट आया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्रतचारिता  : स्त्री० [सं० व्रतचारिन्+तल्+टाप्] व्रतचारी होने की अवस्था,धर्म या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्रतचारी  : पुं० [सं० व्रतचारिन्] वह जो किसी प्रकार के व्रत का आचरण या अनुष्ठान करता हो। व्रत करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्रतती  : स्त्री० [सं० प्र√तन् (बिस्तार करना)+क्तिन्, पृषो, सिद्धि, प्र-व] १. विस्तार। फैलाव। २. लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्रतधर  : वि० [सं० व्रत√धृ+अच्] जिसने किसी प्रकार का व्रत धारण किया हो। व्रत करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्रतस्थ  : वि० [सं० व्रत√स्था (ठहरना)+क] जिसने किसी प्रकार का व्रत धारण किया हो। पुं० ब्रह्मचारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्रताचरण  : पुं० [सं०ष०त०] किसी प्रकार के व्रत का पालन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्रतादेश  : पुं० [सं० ष० त०] १. व्रत का आदेश देना। २. यज्ञोपवीत संस्कार जिसमें बालक को व्रत दिया जाता है। ३. व्रतादेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्रतादेशन  : पुं० [सं० ष० त०]वेदी का वह प्रदेश जो उपनयन संस्कार के बाद ब्रह्मचारी को दिया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्रतिक  : वि० [सं०व्रत+इनि+कन्०] १. जिसने किसी प्रकार का व्रत धारण किया हो। २. व्रत संबंधी। ३. व्रत के फलस्वरूप होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्रती  : पुं० [सं०व्रत+इनि,व्रतिनन्] [स्त्री०व्रतिनी] १. वह जिसने किसी प्रकार का व्रत धारण किया हो। जैसे— वेद-व्रती। २. यज्ञ करनेवाला यजमान। ३. ब्रह्मचारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्रतेश  : पुं० [सं० ष० त०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्रतोपनयन  : पुं० [सं० ष० त०] उपनयन संस्कार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्रतोपायन  : पुं० [सं० ष० त०] कोई धार्मिक अनुष्ठान आरम्भ करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्रत्य  : वि० [सं० व्रत+यत्] १. वह जिसने कोई व्रत धारण किया हो। पुं० ब्रह्मचारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai