लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शहद  : पुं० [अं०] एक बहुत प्रसिद्ध मीठा, गाढ़ा और परम स्वादिष्ट तरल पदार्थ जो कई प्रकार के कीड़े विशेषतः मधुमक्खियाँ अनेक प्रकार के फूलों के मकरन्द से संग्रह करके अपने छत्तों में रखती है। मधु। विशेष—यह प्रायः सभी प्रकार के रोगों में गुणकारी माना जाता और सभी अवस्थाओं के प्राणियों के लिए लाभ-दायक माना जाता है। पद-शहद की छुरी=मीठी छुरी (देखें)। मुहावरा—शहद लगाकर अलग होना=उपद्रव का सूत्रपात करके अलग होना। आग लगाकर दूर होना। शहद लगाकर चाटना=किसी निरर्थक पदार्थ को यों ही लिए रहना और उसका कुछ भी उपयोग न कर सकना (व्यंग्य) जैसे—आप अपनी पुस्तक शहद लगाकर चाटिये, मुझे उससे कहीं अच्छी पुस्तक मिल गई है। वि० अत्यधिक मीठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai