लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शासन  : पुं० [सं०√शास्+ल्युट-अन] १. ज्ञान-वृद्धि के लिए किसी को कुछ बतलाना, समझाना या सिखाना। २. किसी को इस प्रकार अपने अधिकार, नियंत्रण या वश में रखना कि वह आज्ञा, नियम आदि के विरुद्ध आचरण या व्यवहार न कर सके। ३. किसी देश, प्रान्त या स्थान पर नियंत्रण रखते हुए उसकी ऐसी व्यवस्था करना कि किसी प्रकार की गड़बड़ी या अराजकता न होने पाए। हुकूमत। सरकार (गवर्नमेंट)। ५. वह प्रमुख अधिकारी और उसके मुख्य सहायकों का वर्ग जो उक्त प्रकार की व्यवस्था करते हों। हुकूमत। (गवर्नमेंट) ६. आज्ञा। आदेश। हुकुम। ७. वह आज्ञा पत्र जिसमें किसी को प्रबंध या व्यवस्था करने का अधिकार या आदेश दिया गया हो। ८. कोई ऐसा पत्र जिस पर कोई निश्चय, प्रतिज्ञा या समझौता लिखा गया हो। जैसे—पट्टा, शर्तनामा आदि। ९. राजा या राज्य के द्वारा निर्वाह आदि के लिए दान की हुई भूमि। १॰. इन्द्रिय-निग्रह। ११. शास्त्र। १२. दंड। सजा। १३. कायदा। नियम। वि० दंड देने या नष्ट करनेवाला (यौ० के अन्त में) जैसे— (क) पाक शासन=पाक नामक असुर को मारनेवाला, अर्थात् इन्द्र। (ख) स्मर शासन=कामदेव का नाश करनेवाले, अर्थात् शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शासन-कर  : पुं० [सं०] गुप्त काल में वह अधिकारी जो राजा या शासन का आदेश लिखकर निम्न अधिकारियों के पास भेजता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शासन-कर्ता (तृ)  : पुं० [सं० ष० त० स०] वह जो शासन करता हो। शासक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शासन-तंत्र  : पुं० [सं० ष० त० स०] १. वे सिद्धान्त जिनके अनुसार शासन होता या किया जाता हो। २. शासन करने के लिए होनेवाली व्यवस्था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शासन-धर  : पुं० [सं० ष० त० स०] १. शासक। २. राजदूत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शासन-निकाय  : पुं० [सं०] वह समिति या निकाय जो किसी संस्था की प्रशासनिक व्यवस्था करने के लिए और सब प्रकार से उस पर नियंत्रण रखने के लिए नियुक्त किया गया हो। शासी-निकाय। (गवर्निग बाड़ी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शासन-पत्र  : पुं० [सं० ष० त०] सरकारी हुकुम—नामा। राज्यादेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शासन-प्रणाली  : स्त्री० [सं० ष० त०] किसी देश या राज्य पर शासन करने की कोई विशिष्ट प्रणाली या ढंग। शासन-तंत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शासन-वाहक  : पुं० [सं० ष० त० स०] १. वह जो राजा की आज्ञा लोगों तक पहुँचाता हो। २. राजदूत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शासन-शिला  : स्त्री० [सं० ष० त०] वह शिला जिस पर कोई राजाज्ञा लिखी हो। वह पत्थर जिस पर किसी शासक की घोषणा, लेख आदि अंकित हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शासनहर  : पुं० [सं० ष० त०]=शासन-वाहक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शासनहारी (रिन)  : पुं० [सं० शासनहारिन्]=शासन वाहक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शासना  : स्त्री० [सं०] दंड। सजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शासनिक  : वि० [सं० शासन+ठक्-इक] १. शासन से संबंध रखनेवाला। २. सरकारी। राजकीय। ३. शासन-विभाग का। जैसे—शासनिक अधिकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शासनी  : स्त्री० [सं० शासन-ङीष्] धर्मोपदेश करनेवाली स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शासनीय  : वि० [सं०√शास्+अनीयर्] १. जिस पर शासन करना उचित हो। २. जिस पर शासन किया जा सके। ३. दंड पाने के योग्य। दंडनीय। ४. जिसमें सुधार करना हो या किया जा सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai