लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सहाय  : वि० [सं०] सहयता करने वाला। पुं० १. वह जो दूसरों की सहयता करता हो। और उसके कष्ट दुख दूर करता हो। २. साथी। अनुयायी। ४. सहायता। ५. आश्रय। सहायता ६. एक प्रकार का हंस। ७. एक प्रकार की वनस्पति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहायक  : वि० [सं०] १. किसी की सहायता करने वाला। जैसे—दुःखसुख में अपने ही सहायक होते हैं। २. कार्य, प्रयोजन आदि के संपादन या सिद्धि में योग देने वाला। जैसे पढ़ने में आँखे ही सहयक होंगी। ३. (वह अधिकारी या कर्मचारी) जो किसी उच्च अधिकारी के आधीन रहकर उसके कार्यों के सपादन में योग देता हो। जैसे—सहायक मंत्री, सहायक संपादन। ४. किसी के साथ मिलकर उसका वृद्धि करने वाला। जैसे—सहायक आजीविका। सहायक नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहायक नदी  : स्त्री० [सं०] भूगोल में किसी बड़ी नदी मे आकर मिलने वाली कोई छोटी नदी। (ट्रिब्यूटरी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहायता  : स्त्री० [सं०] १. सहाय होने की अवस्था या भाव २. उद्योग या प्रयत्न जो दूसरे का काम संपादित करने या सहज बनाने के निमित्त किया जाता है। जैसा—उसने उन्हे पुस्तक लिखने में सहायता दी। ३. अभावग्रस्त का आभाव दूर करने के लिए उसे दिया जाने वाला धन या अनुदान। जैसे—सरकारी सहायता से यह उद्योग चल रहा है। ४. अनाथों, निर्धनों आदि को निर्वाह या भरण पोषण के लिए दिया जाने वाला धन या वस्तुएँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहायन  : पुं० [सं० सह√अच् (गत्यादि)+ल्युट्—अन√ इण (गत्यादि)+ल्युट्-अन वा] १. साथ चलना या जाना। २. साथ देना। ३. सहायता करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहायी  : वि०=सहायक। स्त्री०=सहायता।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai