लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

साहस  : पुं० [सं०] [वि० साहसिक, साहसी] १. प्राचीन भारत में, बलपूर्वक किया जाने वाला कोई अनुचित, क्रूरतापूर्ण तथा नीति-विरुद्ध कार्य। जैसे—किसी के धन या स्त्री का अपहरण, मार-काट, लूट-पाट आदि। विशेष—इसीलिए यह शब्द अत्याचार, दुष्कर्म, बलात्कार आदि का भी वाचक हो गया था। २. वैदिक युग में, वह अग्नि जिस पर यज्ञ के लिए चरू पकाया जाता था। ३. आज-कल मन की दृढता और शक्ति का सूचक वह गुण या तत्व जिसके फलस्वरूप मनुष्य बिना किसी भय या संकोच के कोई बहुत कठिन, जोखिम का बहुत बडा़ या बूते के बाहर का काम करने में प्रवृत्त होता है। (करेज) ४. अर्थशास्त्र में, उत्पत्ति के पाँच साधनों में से एक जिसमें उत्पत्ति के शेष साधनों (भूमि, श्रम, पूँजी, प्रबंध) को एकत्र करके उनके द्वारा किसी वस्तु की उत्पत्ति की जाती है। उद्यम। (एन्टरप्राइज) ५. दंड। सजा। ६. जुरमाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साहसांक  : पुं० [सं० ब० स०] राजा विक्रमादित्य का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साहसिक  : वि० [सं०] १. साहस संबंधी। साहस का। २. जिसमें साहस हो। साहसी। हिम्मतवर। ३. पराक्रमी। ४. निडर। निर्भीक। ५. अत्याचार या क्रूरतापूर्ण अथवा निंदनीय कृत्य करने वाला। जैसा—चोर, डाकू, लुटेरा, लंपट, झूठा, बेईमान आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साहसी (सिन्)  : वि० [सं०] १. साहसपूर्ण काम करनेवाला। २. जिसमें साहस हो। पुं० १. अर्थशास्त्र में वह व्यक्ति जो उत्पत्ति के साधन (भूमि, श्रम, पूँजी तथा प्रबंध) एकत्र करके किसी वस्तु का उत्पादन करता हो। (एन्टरप्राइजर) २. दे० ‘साहसिक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साहस्त्र  : वि० [सं०] सहस्त्र-संबंधी। हजार की संख्या से संबंध रखने वाला। पुं० १. हजार का समूह। हजार सैनिकों का दल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साहस्त्रिक  : वि० [सं० सहस्त्र+ठक् इक] सहस्त्र-संबंधी। साहस। पुं० किसी इकाई का हजारवाँ अंश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साहस्त्री  : स्त्री० [सं०] १. एक ही प्रकार की एक हजार चीजों का वर्ग या समूह। २. दे० ‘सहस्त्राब्दि’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai