लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सिद्धांत  : पुं० [सं० सिद्ध+अंत, ब० स०] १. किसी विषय का वह अंत अर्थात अंतिम निर्णय या निश्चय जो पूरी तरह से ठीक सिद्ध या प्रमाणित हो चुका हो और इसलिए जिसमें किसी प्रकार के परिवर्तन के लिए अवकाश न रह गया हो। २. किसी विषय में तर्क-वितर्क, विचार-विमर्श आदि के उपरांत निश्चित किया हुआ ऐसा मत जो सभी दृष्टियों से ठीक माना जाता हो। असूल। उसूल। (प्रिंसिपुल) ३. कला, विज्ञान, शास्त्र आदि के संबंध में ऐसी कोई मूल बात या मत जो किसी विद्वान द्वारा प्रतिपादित या स्थापित हो और जिसे बहुत से लोग ठीक मानते हैं। उपपत्ति। (थिअरी) ४. धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक आदि क्षेत्रों में वे सुविचारित तत्त्व जिनका प्रचलन किसी विशिष्ट वर्ग में प्रायः सर्वमान्य होता है। मत। (डाक्ट्रिन) ५. कोई ऐसा ग्रन्थ जिसमें उक्त प्रकार की बातें या मत निरूपित हों। जैसे—सूर्य-सिद्धांत। ६. साधारण बोलचाल में किसी बात या विषय का तत्वार्थ या साराँश। मतलब की या सारभूत बात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिद्धांत-वाद  : पुं० [सं० सिद्धांत√वद् (बोलना)+घञ्] यह विचार प्रणाली कि अपने सिद्धांत का दृढ़तापूर्वक पालन करना चाहिए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिद्धांत-वादी (दिन्)  : वि० [सं० सिद्धांत√वद् (कहना)+णिनि] सिद्धांतवाद संबंधी। पुं० वह जो अपने मान्य सिद्धांतों के अनुसार चलता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिद्धांतज्ञ  : वि० [सं० सिद्धांत√ज्ञा (जानना)+क] सिद्धांत की बात जानने वाला। तत्वज्ञ। विद्वान। २. दे० ‘सिद्धांतवादी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिद्धांताचार  : पुं० [सं० ष० त०] तांत्रिको का आचार अर्थात एकाग्र चित्त से शक्ति की उपासना करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिद्धांतित  : भू० कृ० [सं० सिद्धांत+इतच्] तर्क आदि के द्वारा प्रमाणित। साबित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिद्धांती  : वि० [सं० सिद्धांत] १. शास्त्रों आदि के सिद्धांत जानने वाला। २. अपने सिद्धांत पर दृढ़ रहने वाला। पं० तर्क शास्त्र का ज्ञाता या पंडित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिद्धांतीय  : वि० [सं० सिद्धांत+छ+ईय] सिद्धांत-संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai