लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अगिया  : वि० [हिं० आग+इया (प्रत्यय)] १. आग की तरह जलता हुआ या चमकता हुआ। २. आग की सी जलन उत्पन्न करने वाला। जैसे—अगिया कीड़ा, घास या ज्वर। स्त्री० [सं० अग्नि, प्रा० अग्नि) १. एक प्रकार की घास जो आस-पास के पौधों और वनस्पतियों को जलाकर सुखा देती है। २. नीली चाय। ३. एक पहाड़ी पौधा जिसके पत्तों में जहरीले रोएँ होते है। ४. अग्नि। आग। पुं० (हिं० आग) १. एक जहरीला कीड़ा। २. एक रोग जिसमें पैरों में छाले पड़ जाते हैं। ३. घोड़ो और बैलों को होनेवाला एक रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगिया कोइलिया  : पुं० (हिं० आग+कोयला) लोक में उन दो बैतालों के कल्पित नाम जिनके संबंध में यह माना जाता है कि वे विक्रमादित्य के अनुचर थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगिया बैताल  : पुं० (हिं० अगिय+बैताल) १. दे० अगिया कोइलिया। २. वह कल्पित प्रेत या भूत जो मुँह से आग उगलता है। ३. क्रोधी व्यक्ति। ४. दे० ‘छलावा’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगियाना  : अ० [हिं० आग] १. आग से जलने की सी पीड़ा होना। जलन होना। २. बहुत अधिक क्रोध में आना या होना। सं० १. आग लगाना। २. आग के योग से जलाना, तपाना या पकाना। ३. जलन उत्पन्न करना। ४. बहुत अधिक कुद्ध होना। ५. धातु आदि के बर्तन शुद्ध करने के लिए उनमें आग डालना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगियार  : वि० [हिं० आग+√इयार (प्रत्यय)] जो अधिक देर तक जलने वाला हो या अधिक देर तक जल सके।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगियारी  : स्त्री० (हिं० आग+इयारी (प्रत्यय) १. दे० धूपदानी। २. धूप आदि सुगंधित द्रव्य जलाने की क्रिया। ३. वह पात्र जिसमें उक्त वस्तुएँ डालकर जलाई जाती है। ४. पारसियों का मन्दिर जहां उनकी पवित्र अग्नि सदा जलती रहती है।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगियासन  : पुं० [हिं० आग+सन (पौधा)] एक प्रकार का पौधा जिसे छूने से शरीर में जलन होने लगती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai