लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अबल  : वि० [सं० न० ब०] [स्त्री० अबला] १. जिसमें बल न हो। अशक्त। बलहीन। २. कमजोर। दुर्बल। ३. नपुंसक। पुंस्त्वहीन। स्त्री० [सं० अवलि] पंक्ति। कतार। उदाहरण—अंतर नीलंबर अबल आभरण।—प्रिथीराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबलक  : वि० [अ० अब्लक] १. जिसमें दो रंग एक साथ दिखाई दें। जैसे—काला और लाल, या लाल और सफेद। २. कई रंगों से युक्त। चितकबरा। पुं० ऐसा घोड़ा जिसके शरीर का कुछ अंश काला और सफेद हो। वि० [सं० अवलक्ष] अद्भुत। विलक्षण। जैसे—वाही कन्हैया जाके अबलक बाल।—गीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबलका  : स्त्री० [हिं० अबलक] मैना की तरह की एक काले रंग की चिड़िया जिसकी छाती सफेद रंग की होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबलख  : वि०=अबलक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबलखा  : स्त्री० दे० ‘अबलका’ (पक्षी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबला  : वि० स्त्री० [सं० अवल+टाप्] [भाव० अबलात्व] जिसमें कुछ भी बल या शक्ति न हो। स्त्री० औरत। स्त्री। (जो अबला या अशक्त मानी जाती है)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अबल्य  : पुं० [सं० बल+यत्, न० त०] १. अबलता। कमजोरी। निर्बलता। २. अस्वस्थता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai