लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अम्ल  : पुं० [सं० -अम्(गति)+क्ल] [वि० अम्लीय] [भाव० अम्लता] १. खाद्य पदार्थों के छः रसों में से एक रस। खटाई। २. कोई ऐसा तत्त्व या रासायनिक द्रव्य जिसमें खटाई वाले तत्त्वों के अतिरिक्त क्षारों का गुण नष्ट करने की भी शक्ति हो। तेजाब। (ऐसिड)। वि० [अम्ल+अच्] खट्टा। तुर्श। इमली आदि के स्वाद का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्ल-केशर  : पुं० [ब० स०] बिजौरा नीबू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्ल-पंचक  : पुं० [ष० त०] (वैद्यक में) जंबीरी नीबू। खट्टा अनार। इमली। नारंगी और अम्लबेत नामक पाँच खट्टे फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्ल-पनस  : पुं० [कर्म० स०] बड़हर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्ल-पित्त  : पुं० [च० त०] पित्त के खराब होने पर किये हुए भोजन के खट्टे हो जाने का रोग। (एसिडिटी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्ल-फल  : पुं० [ब० स०] इमली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्ल-मिति  : स्त्री० [ष० त०] वह रासायनिक प्रक्रिया जिसमें यह जाना जाता है कि किसी द्रव्य या पदार्थ में अम्ल का अंश कितना है। (एसिडिमेट्री)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्ल-मेह  : पुं० [कर्म० स०] मूत्र-संबंधी एक रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्ल-वृक्ष  : पुं० [ष० त०] इमली का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्ल-हरिद्रा  : स्त्री० [कर्म० स०] आँबा हलदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्लक  : पुं० [सं० अम्ल+कन्] बड़हर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्लजन  : पुं० दे० ‘आक्सीजन’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्लता  : स्त्री० [सं० अम्ल+तल्-टाप्] अम्ल का भाव। खट्टापन। खटाई (एसिडिटी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्ललोणिका  : स्त्री० [सं० अम्ल√ला (आदान)+क,अम्लल√ऊन्(कमहोना)+ण्वुल्-अकटाप्, इत्व] अमलोनी नामक खट्टा साग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्लसार  : पुं० [ब० स०] १. अमलबेत। २. चुक। ३. काँजी। ४. हिंताल। ५. आमलासार गंधक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्लांकुश  : पुं० [अम्ल-अंकुश, कर्म० स०] एक तरह का खट्टा सांग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्लाध्युषित  : पुं० [अम्ल-अध्युषित, तृ० त०] अधिक खटाई खाने के फलस्वरूप होने वाला एक नेत्र-रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्लान  : वि० [सं० न० त०] १. जो उदास,मलिन या म्लान न हो। २. खिला हुआ। प्रसन्न। ३. निर्मल। स्वच्छ। पुं० १. बाणपुष्प नामक पौधा। २. कटसरैया। गुल-दुपहरिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्लानी (निन्)  : वि० [सं० म्लान+इनि, न० त०] साफ। स्वच्छ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्लिका  : स्त्री० [सं० अम्ल+कन्-टाप्,इत्व] १. इमली। २. खट्टी डकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्लिमा (मन्)  : स्त्री० [सं० अम्ल+इमानिच्] खट्टापन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्लीकरण  : पुं० [सं० अम्ल+च्वि, ईत्व√कृ (करना)+ल्युट्-अन] [भू० कृ० अम्लीकृत] वह क्रिया जिसमें किसी वस्तु या द्रव्य में अम्लता आवे। (एसिडीफिकेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्लीय  : वि० [सं० ] १. अम्ल-संबंधी। अम्ल का। २. जिसमें अम्लता या खटास हो। (एसिडिक)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्लोटक  : पुं० [अम्ल-उटक, ब० स०] अश्मंतक नामक पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अम्लोद्गार  : पुं० [अम्ल-उदगार, ष० त०] खट्टी डकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai