लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आशय  : पुं० [सं० आ√शी (शयन करना+घञ्] १. ठहरने, रहने आदि का स्थान। २. शरीर के अंदर थैली के आकार का कोई ऐसा अंग या अवकाश जिसमें कोई विशिष्ट क्रिया करनेवाला तत्त्व या शक्ति रहती हो। (रिसैप्टैकल्) जैसे—आमाशय, गर्भाशय, पित्ताशय, मूत्राशय आदि। ३. मन। हृदय। ४. मन में रहनेवाला वह उद्देश्य, भाव या विचार जो कोई काम करने या बात कहने के लिए प्रवृत्त करता है। (इन्टेन्शन) जैसे—मैंने उसे मार डालने के आशय से उस पर प्रहार नहीं किया था। ५. उक्ति कथन आदि से निकलनेवाला अर्थ या उसका सारांश। मतलब। जैसे—उनके अँगरेजी भाषण का आशय सब लोगों को सरल हिंदी में समझा दिया गया था। ६. धन संपत्ति। वैभव। ७. अच्छा भाग्य। ८. कामना या वासना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai