लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
आसमान :
|
पुं० [फा० मिलाओ सं० आशा-दिशा या स्थान+मान] [वि० आसमानी] आकाश (दे०)। मुहावरा—आसमान के तारे तोड़ना=बहुत ही विकट और श्रम साध्य काम भी पूरा कर दिखलाना। आसमान जमीन के कुलाबे मिलाना=(क) खूब बढ़चढ़कर बातें करना। लंबी चौड़ी हाँकना। (ख) असंभव तथा बहुत विकट कार्य करने के मँसूबे बाँधना। आसमान झाँकना या ताकना=(क) अभिमानपूर्वक सिर ऊँचा करना या तानना। (ख) वास्तविकता का ध्यान छोड़कर असंभव बातों की ओर ध्यान देना। (किसी पर या सिर पर) आसमान टूटना या टूट पड़ना=सहसा विपत्तियों का पहाड़ ऊपर आ गिरना। (किसी को) आसमान दिखाना=(क) कुश्ती में, एक पहलवान का दूसरे को पछाड़कर चित्त गिराना। (ख) प्रतिपक्षी को पूरी तरह से हराना। आसमान पर उड़ना=(क) अभिमान पूर्ण आचरण करना। (ख) बढ़चढ़ कर बातें करना। लंबी चौड़ी हाँकना। आसमान पर चढ़ना=अपने आपको बहुत ऊँचा या बड़ा समझना। (किसी को) आसमान पर चढ़ाना=किसी की इतनी अत्यधिक प्रशंसा करना कि उसे अभिमान होने लगे। आसमान पर थूकना=किसी महान व्यक्ति को तुच्छ ठहराने की चेष्ठा करना, जिसके फलस्वरूप स्वयं ही तुच्छ और हास्यास्पद बनना पड़े। आसमान में छेद करना या थिगली लगाना=आसमान के तारे तोड़ना। आसमान में छेद हो जाना=बहुत अधिक वर्षा होना (व्यग्य और हास्य)। आसमान सिर पर उठाना=बहुत अधिक उपद्रव, ऊधम या हलचल मचाना। (कोई चीज) आसमान से गिरना=(क) अकारण या असमय प्रकट होना। (ख) अनायास प्राप्त होना। (वस्तु रचना आदि का) आसमान से बातें करना=बहुत अधिक ऊँचा या उन्नत होना। जैसे—वहाँ के महल (या पहाड़) आसमान से बातें करते थे। (किसी का) दिमाग आसमान पर होना-इतना अधिक अभिमान होना कि तथ्य या वास्तविक की उपेक्षा होने लगे। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
आसमान-खोंचा :
|
वि० [फा० आसमान+हिं० खोंचा-खोंचने या चुभनेवाली चीज] १. इतना ऊँचा या लंबा जो ऊपर आसमान तक चला गया हो। गगन-चुंबी। जैसे—आसमान-खोंचा धरहरा, बाँस या लग्घा। पुं० बहुत लंबी नली वाला एक प्रकार का हुक्का जो नीचे जमीन पर रखा रहता था और जो बहुत ऊँचे तख्त या कोठे पर बैठकर पीया जा सकता था। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
आसमानी :
|
वि० [फा०] १. आकाश-संबंधी। आसमान का। २. आकाशस्थ। जैसे—आसमानी तारे, आसमानी लोग। ३. ईश्वर की ओर से होनेवाला। दैवी। ४. आसमान के रंगवाला। हलका नीला। (स्काई-ब्ल्यू) स्त्री० १. ताड़ी। २. मिस्र देश की एक प्रकार की कपास। ३. कहारों की बोली में, रास्तें में पडनेवाली पेड़ की डाल। पुं० एक प्रकार का रंग जो हलका नीला होता है। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai