लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
किस्म :
|
स्त्री० [अ०] १. एक ही आकार-प्रकार के जीवों, वस्तुओं आदि का वह वर्ग या अंश जो कुछ या कई—गुणों अथवा दृष्टियों से एक कोटि या श्रेणी का माना जाता हो। प्रकार। जैसे—इन दोनो देशों के रीति-रिवाज एक ही किस्म के हैं। २. ढंग। तरीका। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
किस्मत :
|
स्त्री० [अ०] १. ‘तकसीस’ होने या बाँटे जाने की क्रिया या भाव। बँटवारा। विभाजन। २. प्रयत्न। भाग्)। मुहावरा—किस्मत आजमाना=कोई प्रयत्न करके यह देखना कि इससे हमें यथेष्ट लाभ होता है कि नहीं। किस्मत खुलना=सुख-सौभाग्य आदि का समय या स्थिति। किस्मत चमकना=सुख-सौभाग्य आदि की स्थिति आना। किस्मत जागना=कष्ट के दिन बीत जाने पर अच्छे और सुख-सौभाग्य के दिन आना। किस्मत फूटना-भाग्य का इतना मन्द हो जाना कि सब प्रकार के सुखों या सौभाग्य का अन्त हो जाय। किस्मत लड़ना=(क) ऐसी स्थिति में होना जिसमें भाग्यवान् और अभागे होने की परीक्षा हो। (ख) सुख और सौभाग्य का समय आना। पद—किस्मत का धनी=बहुत बड़ा भाग्यवान्। किस्मत का फेर=ऐसी स्थिति जिसमें भाग्य मंद पड़ जाय और सुख-सौभाग्य उतार पर हो। किस्मत का बदा या लिखा=वह जो कुछ अपने प्रारब्ध या भाग्य पर हो। किस्मत का हेठा=अभागा, भाग्यहीन। ३. किसी राज्य का वह भाग जिसमें कई जिले हों और जो एक कमिश्नर के अधीन हो। कमिश्नरी। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
किस्मतवर :
|
वि० [फा०] भाग्यवान्। भाग्यशाली। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai