लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खोज  : स्त्री० [हिं० खोजना] १. कोई खोई या छिपी हुई वस्तु को ढँढ़ने का काम। २. कोई नई बात, तथ्य आदि का पता लगाने का काम। शोध। ३. किसी व्यक्ति या पशु के चलने से जमीन या मिट्टी पर बनने वाला चिन्ह या निशान। मुहावरा– खोज मिटाना=वे चिन्ह्न या लक्षण नष्ट करना जिनसे किसी बात या घटना का पता चल सकता हो। ४. उक्त चिन्ह्नों के आधार पर इस बात का पता लगाने का काम कि कोई किस ओर गया है। ५. गाड़ी के पहिये की लीक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खोज-मिटा  : वि० [हिं० खोज+मिटना] [स्त्री० खोजमिटी] १. जिसके ऐसे चिन्ह मिट चुके हों जिनके द्वारा किसी का पता लगाया जा सकता हो। २. एक प्रकार का अभिशाप या गाली। (स्त्रियाँ)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खोजक  : वि=खोजी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खोजड़ा  : पुं० [हिं० खोज] १. किसी के चलने से जमीन पर बननेवाला चिन्ह्न। २. दे० ‘खोज’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खोजना  : अ०=खीझना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खोजना  : स० [सं० खुज-चोराना] १. किसी खोई, छिपी अथवा इधर-उधर रखी हुई वस्तु के पता लगाने का प्रयत्न करना। ढूँढ़ना। २. अनुसंधान या शोध करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खोजवाना  : स० [हिं० खोजना] खोजने का काम दूसरे से कराना। दूसरे को कुछ खोजने में प्रवृत्त करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खोजा  : पुं० [फा० ख्वाजः] १. प्रतिष्ठित और मान्य व्यक्ति। २. मुसलमान राजाओं के अन्तःपुरों में रहनेवाला नपुंसक सेवक। ३. नौकर। सेवक। ४. बम्बई राज्य में मुसलमानों का एक संप्रदाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खोजाना  : स०=खोजवाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खोजी  : वि० [हिं० खोज+ई(प्रत्यय)] खोजनेवाला। ढूँढनेवाला। (क्व०) पुं० वह व्यक्ति जो पैरों के चिन्ह्न देखकर चोरों, डाकुओं आदि का पता लगाता हो।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खोजू  : वि० पुं०=खोजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai