लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गुन  : पुं० [सं० गुण] १. गुण। २. ऐसा कार्य जिसे पूरा करने के लिए विसिष्ट गुण या योग्यता अपेक्षित ह। उदाहरण-काहू नर सों यह गुन होई।–जायसी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुनगुना  : वि० [अनु०] (व्यक्ति) जो नाक से बोलता हो। वि०=कुनकुना (कदुष्ण)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुनधुन  : स्त्री० [हिं० गुनना+धुन] सोच-विचार। चिंतन।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुनना  : अ० [सं० गुणन] १. गुणों आदि से युक्त होना। जैसे–पढ़ना और गुनना। २. मन में सोच विचार करना। कुछ समझने के लिए सोचना। ३. किसी को महत्व का समझना। जैसे–वह तुम्हें गुनता है। स० १. कथन या वर्णन करना। २. गुणा करना। पुं० गुनी या विचारी हुई बात।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुनमंत  : वि०=गुणवंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुनरखा  : पुं०=गोनरखा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुनवंत  : वि०=गुणवान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुनह  : पुं० [फा०] ‘गुनाह’ का संक्षिप्त रूप। जैसे–गुनहगार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुनहगार  : वि० [फा०] १. जिसने कोई गुनाह किया हो। पापी। अपराधी। ३. दोषी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुनहगारी  : स्त्री० [फा०] गुनहगार होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुनही  : पुं०=गुनहगार। वि० दे० ‘गुनहगार’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुना-प्रत्य०  : [सं० गुणन] १. एक प्रत्यय जो संख्यावाचक शब्दों के अंत में यह सूचित करने के लिए लगाया जाता है कि कोई परिमाण, मात्रा या संख्या निरंतर कई बार जोड़ने पर कितनी होती है। जैसे–चौगुना, दसगुना आदि। पुं० गणित में गुणन करने की क्रिया। गुणन। पुं,. [?] टिकिया के आकार का एक प्रकार का मीठा पकवान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुनावन  : पुं० [सं० गुणन] १. मन में किसी बात पर सोच विचार करने की क्रिया या भाव। उदाहरण–लखत भूप यह साज मनहिं मन करत गुनावन।–रत्ना०। २. आपस में होने वाला परामर्श। सलाह-मशविरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुनाह  : पुं० [फा०] धर्म, विधि शासन आदि का आज्ञा या मान्यता के विरुद्ध किया हुआ ऐसा आचरण जिसके कारण उसके कर्त्ता को दण्ड का भागी बनना पड़ता है। अपराध। पाप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुनाहगार  : पुं०=गुनहगार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुनाही  : वि० [फा० गुनाह] अपराधी या दोषी। गुनहगार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुनिया  : पुं० [हिं० गुणी] वह जिसमें कोई विशिष्ट गुण हो। गुणवान। गुणी। स्त्री० [हिं० कोण] १. वह उपकरण या औजार जिससे बढ़ई, राज आदि कोने की सीध नापते हैं। २. दे० ‘कोनिया’। पुं० [हिं० गून] नाव की गून खींचनेवाला मल्लाह। गुनरखा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुनियाला  : वि० [हिं० गुण] गुणोंवाला। गुणी। उदाहरण–प्रीति अड़ी है तुज्झ से बहु गुनियाला कंत।–कबीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुनी  : वि०, पुं०=गुणी। वि० [सं० गुण] जिसमें डोरी या रस्सी लगी हो। उदाहरण–मोहन गुनी सुनी न ऐसी प्रीति।–घनानंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुनीला  : वि० [हिं० गुणी] १. जिसमें गुण हो। गुणवान। २. गुणन या गुणा करने वाला। ३. अपने गुणों के द्वारा लाभ पहुँचाने या हित करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुनोबर  : पुं० [फा० सनोबर] देवदार या सनोबर की जाति का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुन्ना  : पुं० [अ० गुन्नः] अनुस्वार का वह आधा उच्चारण जो हिंदी में अर्द्ध चंद्र से सूचित होता है। जैसे–रवाँ में नून (अनुस्वाद) गुन्ना है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुन्नी  : स्त्री० [सं० गुण, हिं० गून] रस्सी को बटकर बनाया हुआ एक प्रकार का कोड़ा जिससे व्रज में होली के अवसर पर लोग एक दूसरे को मारते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai