लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गोज  : वि० [सं० गो√जन् (जन्म लेना)+ड, उप० स०] गौ से उत्पन्न,निकला या बना हुआ। पुं० १. दूध से बना हुआ एक प्रकार का खाद्य पदार्थ। २. एक प्रकार के प्राचीन क्षत्रिय जो राज्यभिषेक के अधिकारी नहीं होते थे। पुं० [फा०] १. अपानवायु। पाद। २. चिल्गोआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोजई  : स्त्री० [हिं० गेहूँ+जौ] ऐसा गेहूँ जिसमें आधे के लगभग जौ मिला हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोजा  : पुं० [सं० गजावन] छोटे पौधों का नया कल्ला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं० =बड़ी गोजी(छड़ी या डंडा)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोजागरिक  : पुं० [सं० गो-स्वार्थ जागर-सावधानी,स० त० गोजागर+ठन्-इक] १. कँटियारी नाम का क्षुप। २. सुख और सौभाग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोजिया  : स्त्री० [सं० गोजिह्वा] बनगोभी नाम की घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोजी  : स्त्री० [सं० गजावन] १. पशुओँ विशेषतः गौओं को हाँकने की लकड़ी। २. बड़ी और मोटी लाठी। ३. उक्त लाठियों से खेला जानेवाला एक खेल जिसमें लाठी चलाने और लाठी रोकने का अभ्यास किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोज्जल  : पुं० [सं०] छोटे जलाशयों में रहनेवाली एक प्रकार की मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai