लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
चंदा :
|
पुं० [सं० चंद्र] १. किसी परोपकारी अथवा सार्वजनिक कार्य के लिए दी या माँगी जानेवाली व्यक्तिगत आर्थिक सहायता। जैसे–मंत्री जी ने अनाथालय के निर्माण के लिए सभी भाइयों से चंदा देने की अपील की है। २. वह नियत धन जो किसी अवधि के लिए किसी संस्था को उसके सदस्य आदि बने रहने अथवा किसी पत्र-पत्रिका के ग्राहक बने रहने के लिए देना पड़ता है। जैसे–इस पत्रिका का वार्षिक चंदा ५) है। (सब्सक्रिप्शन उक्त दोनों अर्थों में) ३. किसी प्रकार का बीमा कराने पर उसके लिए समय-समय पर दिया जानेवाला धन। (प्रीमियम)। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
चंदाममा :
|
पुं० [हिं०चंदा=चाँद+मामा] बच्चों को बहलाने का एक प्रिय पद जो उनके लिए चंद्रमा का वाचक होता है। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
चंदावत :
|
पुं० [सं० चन्द्र] क्षत्रियों की एक जाति। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
चंदावती :
|
स्त्री० [सं० चंद्रवती] संगीत में एक रागिनी जो श्रीराग की सहचरी कही गई है। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
चंदावल :
|
पुं० [फा०] वे सैनिक जो सेना के पीछे रक्षा के लिए चलते हैं। चंडावल। हरावल का विपर्याय। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai