लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

झंप  : पुं० [सं० झम√पत् (गिरना)+ड] १. उछलने की क्रिया या भाव। उछाल। २. कूदने की क्रिया या भाव। कुदान। क्रि० प्र०–देना।–मारना। ३. बहुत शीघ्रता से होनेवाली उन्नति या वृद्धि। पुं०=झांप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झँपकना  : अ० १.=झपकना। २.=झँपना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झँपकी  : स्त्री०=झपकी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झँपताल  : पुं०=झपताल।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झँपना  : अ० [सं० झंप] १. उछलना। २. कूदना। ३. झपटना। ४. एकदम से आ पहुँचना। टूट पड़ना। ५. झेंपना। ६. पलकों का गिरना या बंद होना। ७.आड़ में होना। छिपना। ८. सो जाना। उदाहरण–वृक्ष मानों व्यर्थ बाट निहार। झँप उठे हैं झीम, झुक थक, हार।–मैथिलीशरण। स० १. आड़ में करना। छिपाना। २. ढकना। ३. बन्द करना। मूँदना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झँपरिया  : स्त्री=झँपरी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झँपरी  : स्त्री० [हिं० झापना=ढकना] वह कपड़ा जो डोली या पालकी के ऊपर डाला जाता है। ओहार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झंपा  : पुं० १. दे० झब्बा। २. दे० बाल (अनाज की)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झंपाक  : पुं० [सं० झंप√अक् (जाना)+अण्] [स्त्री० झंपाकी] बंदर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झँपान  : पुं० [सं० झप] पहाड़ों पर सवारी के काम आनेवाली एक प्रकार की खटोली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झंपारु  : पुं० [सं० झंप-आ√ रा(लेना)+डु] बंदर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झंपित  : भू० कृ० [सं० झंप] १. ढका हुआ। २. छिपा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झँपिया  : स्त्री० [हिं० झाँपा] छोटा झाँपा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झंपी(पिन्)  : पुं० [सं० झप+इनि] बंदर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झँपोला  : पुं० [हिं० झाँपा+ओला (प्रत्यय)] [स्त्री० अल्पा० झँपोली या झँपोलिया] १. छोटा झाँपा। २. पिटारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai